Breaking News Today: वकील ने केस लड़ने से किया इंकार तो महिला ने चैंबर में घुसकर फेंका तेजाब

मेरठ रीजनBreaking News Today: वकील ने केस लड़ने से किया इंकार तो महिला...

Date:

मेरठ। वकील ने दंपति के बीच चल रहे विवाद में महिला से केस लड़ने से मना कर दिया तो उसने चैंबर में घुसकर तेजाब से हमला कर दिया। महिला के तेजाबी हमले में वकील का हाथ झुलस गया। महिला द्वारा फेंका गया तेजाब चैंबर की दीवारों और नीचे जमीन पर गिरा। जिससे वकील बाल—बाल बच गया। घटना आज शुक्रवार को दोपहर के बाद की है। जिला बार बिल्डिंग के चैंबर नंबर 45 में अधिवक्ता अनिल प्रधान बैठते हैं। आज जब वो अपने चैंबर मे बैठे थे तो हापुड निवासी महिला शारदा हाथ में तेजाब की बोतल लेकर पहुंची और अधिवक्ता पर तेजाब फेंक दिया। महिला की इस हरकत को देख अधिवक्ता अनिल प्रधान नीचे झुक गए। इससे तेजाब जमीन और दीवार पर पड़ा। लेकिन हाथ में तेजाब के छीटे पड़ने से वो हल्का सा झुलस गए। महिला शारदा को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वो तेजी से भाग गई। वकील पर तेजाब हमले से अधिवक्ताओं में रोष फैल गया। इस पर अधिवक्ताओं ने एसपी सिटी को फोन पर जानकारी दी। जिसके बाद थाना सिविल लाइन पुलिस और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। घटना से पूरी कचहरी में हड़कंप मचा हुआ था। वकील ने थाना सिविल लाइन में घटना की तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Read also: Shinzo Abe Death News Live: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन, शोक में जापान

पीडित वकील अनिल प्रधान का कहना है कि महिला शारदा हापुड़ के आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली है। उसका अपने प्रोफेसर पति से विवाद चल रहा है। महिला चाहती है कि वो उसका मुकदमा लड़े। लेकिन पारिवारिक विवाद होने के कारण उन्होंने मुकदमा लड़ने से मना कर दिया। जिसके बाद महिला ने तेजाब से हमला कर दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...