लाइफस्टाइल डेस्क। Telangana Best Places – तेलंगाना अपनी संस्कृति और ख़ूबसूरती के लिए काफी लोकप्रिय है, यहां की ऐतिहासिक इमारतें, प्रसिद्ध मंदिर, आकर्षित झरने अपनी ओर आकर्षित करते है। ऐसे में अगर आप भी यहां घूमने की सोच रहे है तो इन’खास जगहों पर जाना ना भूले।
Read also: Hyderabad Best Places: हैदराबाद घूमने का बन रहा है प्लान तो इन जगहों का रुख जरूर करे !!
महबूबनगर

महबूबनगर की वास्तुकला और इमारतें सभी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं, ये एक ऐतिहासिक जगह है। बता दे, यहां आप राजा-महाराजाओं के समय की झलक देख सकते हैं। इसके अलावा, यहां खूबसूरत नज़रो की कोई कमी नहीं है।
रंगारेड्डी

रंगारेड्डी तेलंगाना राज्य में सबसे अधिक आबादी वाला जिला है, लेकिन फिर भी ये काफी लोकप्रिय जगह है। यहां शांत वातावरण, झीलें, चमत्कारी मंदिर पर्यटकों का मन मोह लेते है। प्राकृति प्रमी के लिए तो ये जगह बेस्ट है।
वारंगल

वारंगल में काफी संख्या में लोग घूमने आते है, यहां किलों और मंदिरों के अलावा खूबसूरत पहाड़, जंगल, वन्यजीव अभयारण्य आदि देख सब खुश हो जाते है। आप भी इस जगह का दिदार जरूर करे।
Read also: Delhi Butterfly Park: दिल्ली का बटरफ्लाई पार्क घूमने के लिए है बेस्ट!!
आदिलाबाद

आदिलाबाद तेलंगाना का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, ये शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। बता दे, ये हैदराबाद से करीब 305 किमी की दूरी पर है। यहां के आश्चर्यजनक प्रकृति के नज़ारे मन मोह लगे।

