Mandir Politics: राम मंदिर को फिर चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश में भाजपा

पॉलिटिक्सMandir Politics: राम मंदिर को फिर चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश में...

Date:

लोकसभा चुनाव भले ही 2024 में हैं लेकिन उसकी भूमिका अभी से तैयार करने में पार्टियां जुट गयी हैं. कांग्रेस पार्टी ने जहाँ भारत जोड़ो यात्रा शुरू करके पार्टी में एक नयी जान फूंकने की कोशिश की है वहीँ केंद्र में सत्ता धारी भाजपा एक बार फिर राम मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है. भाजपा के चाणक्य और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर हमले भी शुरू कर दिए हैं. अमित शाह ने राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख बता दी है और उसी के साथ यात्रा पर भारत को जोड़ने निकले राहुल गाँधी पर कटाक्ष भी किये हैं.

लोकसभा चुनाव से पहले होगा उद्घाटन

अमित शाह के एलान के मुताबिक 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होगा, हालाँकि यह बात सभी जानते थे कि राम मंदिर का उद्घाटन आम चुनाव से ठीक पहले ही होगा। भाजपा कम से कम एक और चुनाव राम मंदिर के सहारे जीतना ज़रूर चाहेगी। मंदिर उद्घाटन की तारिख के साथ ही अमित शाह का यह कहना कि राहुल जी कि मंदिर कब बनाएंगे, मंदिर भी बन गया और आज मैंने उसके उद्घाटन की तारिख भी बता दी. इसके साथ ही मंदिरों को लेकर उन्होंने और तमाम उपलब्धियों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने महाकाल मंदिर कॉरिडोर और विश्वनाथ कॉरिडोर को भाजपा सरकार की उपलब्धि बताया। आगे उन्होंने कुछ और मंदिरों के कायाकल्प की बात भी की.

कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार

अब राहुल गाँधी पर राम मंदिर को लेकर किये गए अमित शाह के हमले पर कांग्रेस अध्यक्ष ने पलटवार किया है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंदिर उद्घाटन की तारीख की घोषणा पर सवाल किया है कि क्या अमित शाह मंदिर के पुजारी हैं जो तारिख बता रहे हैं. खरगे ने कहा कि इस तरह की घोषणाएं तो साधु संतों को करनी चाहिए। बता दें कि राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास और श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने भी हाल ही में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की प्रशंसा की थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...