Amit Shah: समान नागरिक संहिता पर वही होगा को धारा 370 में किया गया

पॉलिटिक्सAmit Shah: समान नागरिक संहिता पर वही होगा को धारा 370 में...

Date:

गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत का दावा करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा कि जिस तरह से कश्मीर से धारा 370 को एक झटके से हटाया उसी तरह से देश में एक झटके में समान नागरिक संहिता को भी लागू किया जायेगा। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि कॉमन सिविल कोड हमारे घोषणा पत्र में था. इसकी शुरुआत हो चुकी है. उत्तराखंड और गुजरात की भाजपा सरकारों ने इसके लिए कमेटियां बना दी हैं. हिमाचल के घोषणा पत्र में इसे शामिल किया है. कॉमन सिविल कोड पर भी वहीँ होगा जो धारा 370 को लेकर किया गया है.

कांग्रेस धारा 370 को पालती रही

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस धारा 370 को पालती रही लेकिन मोदी जी ने 5 अगस्त 2019 को एक झटके में उसे संविधान से निकाल बाहर किया और कश्मीर को बाकी देश के साथ जोड़ने का काम कर दिखाया. अमित शाह ने याद दिलाया कि उस वक्त विरोधी पार्टियां पार्लियामेंट में हंगामा कर रही थी, कह रही थीं कि धारा 370 हटने से कश्मीर में खून की नदियां बहने लगेंगी लेकिन किसी की भी एक पत्थर तक चलाने की हिम्मत नहीं हुई.

गुजरात में ही दो ही स्तम्भ, कांग्रेस और भाजपा

गुजरात चुनावों का ज़िक्र करते हुए अमित शाह ने भाजपा और कांग्रेस को ही स्तम्भ बताते हुए कहा कि मुकाबला इन्हीं दोनों के बीच है. आम आदमी पार्टी का नाम लिए बिना अमित शाह ने कहा कि कौन लोग हैं जो गुजरात को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं ? जनता को अच्छी तरह मालूम है कि किन लोगों ने गुजरात को बदनाम किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...