रसोई Bytes: अपने बच्चों के लिए बनाएं ये टेस्टी बन पिज्जा!

रसोई Bytesरसोई Bytes: अपने बच्चों के लिए बनाएं ये टेस्टी बन पिज्जा!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Pizza Bun Recipe – पिज्जा का नाम सुनते ही बच्चे खुश हो जाते है, कोई पार्टी हो या ऐसी ही मौज-मस्ती करनी हो पिज्जा के बिना ये सब अधूरा लगता है। ऐसे में अगर आपके बच्चे पिज्जा खाने की जिद्द कर रहे है तो उन्हें ये टेस्टी बन पिज्जा घर पर ही खिलाए। यकीन मानिए ये बच्चो को काफी पसंद आएगा। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

बन पिज्जा समाग्री

4 बन स्लाइस, 2 बड़ा चम्मच बारीक कटा टमाटर, 2 बड़ा चम्मच शिमला मिर्च, 2 बड़ा चम्मच बारीक कटा प्याज, 1 बड़ा चम्मच कॉर्न, नमक स्वादानुसार, चिली फ्लेक्स, ओरिगेनो, 3 बड़े चम्मच मॉजरेला चीज़, 3-4 चीज़ स्लाइसेस, और 1/2 पिज्जा सॉस।

बन पिज्जा रेसिपी (Pizza Bun Recipe)

पहले पिज्जा बनाने के लिए सामग्री जैसे चीज़ और पिज्जा सॉस एकत्रित कर लें। फिर पिज्जा टॉपिंग्स तैयार करे, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और उबले हुए भुट्टे के दाने ले और सब्जियों को बारीक-बारीक काटकर सब अलग रख ले। फिर एक बाउल में टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज और उबले हुए भुट्टे के दाने डालकर मिक्स करें। अब पिज्जा सॉस, मॉजरेला चीज़, चिली फ्लेक्स, ओरिगेनो और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर लें।

इसके बाद बन के बीच वाले हिस्से को खाली कर दें, फिर इसमें चीज़ की स्लाइस रखें और उसमें पिज्जा टॉपिंग्स और थोड़ा चीज़ डालकर भर दे। अब इसे एक छोटी प्लेट में रख लें। फिर पैन को पहले गर्म कर लें उसमे छोटी कटोरी या स्टैंड लगाएं, अब बन वाली प्लेट को पैन में रखे, इसे 7-8 मिनट के लिए ढककर पकने दें। बस लीजिए तैयार है बन पिज्जा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...