Rajasthan में योगी ने कही अपवित्र धर्मस्थलों की आज़ादी की बात

पॉलिटिक्सRajasthan में योगी ने कही अपवित्र धर्मस्थलों की आज़ादी की बात

Date:

राजस्थान में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं की गैर चुनावी कार्यक्रमों के तहत आवाजाही शुरू हो गयी है, कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भीनमाल स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में मूर्ति जीर्णोद्धार एवं अभिषेक कार्यक्रम शिरकत कर रहे थे. उस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म को देश का राष्ट्रीय धर्म बताया। उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने पूछा है कि तो क्या देश से अब सिख , जैन, बौद्ध, निरंकार, ईसाई और इस्लाम धर्म ख़त्म। वहीँ योगी ने अपवित्र धर्मस्थलों को आज़ाद कराने की बात भी कही.

सनातन धर्म को बताया राष्ट्रीय धर्म

अभिषेक कार्यक्रम योगी ने कहा कि सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है और हर नागरिक को इसका सम्मान करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि अपनी विरासत का सम्मान करने और उसे संरक्षित रखने का देशवासियों को संकल्प लेना चाहिए. योगी ने कहा कि राजस्थान की धरती भक्ति और शक्ति, धर्म, कर्म, के समन्वय की केंद्र बिंदु है. धर्म के वास्तविक रहस्यों को समझने के लिए सभी को राजस्थान आना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से राम मंदिर की तर्ज पर अपवित्र धार्मिक स्थलों को बहाल करने के लिए अभियान चलाने की बात कही, हालाँकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वो अपवित्र धार्मिक स्थल कौन से हैं, लोग उनकी इस बात को काशी और मथुरा विवादों से जोड़कर देख रहे हैं.

राजस्थान चुनाव में धर्म ही होगा चुनावी मुद्दा

योगी ने आगे कहा अगर किसी कालखंड में हमारे धार्मिक स्थलों को अपवित्र किया गया है तो अयोध्या की तरह जहां 500 साल बाद भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है उसको आज़ाद कराने और जीर्णोद्धार का अभियान चलाया जाना चाहिए. इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने रुद्राक्ष का रोपण किया. योगी आदित्यनाथ का यह कार्यक्रम भले ही धार्मिक हो लेकिन उनके भाषण में पूरी तरह चुनावी झलक दिखाई दी. अपवित्र धर्म स्थलों की आज़ादी का अभियान चलाने की बात कहकर योगी ने इस बात का संकेत दे दिया कि आने वाले चुनाव में धर्म ही सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related