Yogi Adityanath On SP: सपा के मार्च पर बोले योगी, अराजकता बर्दाश्त नहीं

पॉलिटिक्सYogi Adityanath On SP: सपा के मार्च पर बोले योगी, अराजकता बर्दाश्त...

Date:

बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं के शोषण, कानून व्यवस्था की बदहाली, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में गड़बड़ी, बिजली संकट, किसानों नौजवानों के साथ हो रहे अन्याय आदि मसलों पर आज समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा तक निकाले गए मार्च के दौरान डपाइयों और पुलिस के दौरान काफी संघर्ष देखने को मिला, मार्च के रास्ते को लेकर काफी कहासुनी हुई, अखिलेश केनेतृत्व में सपाइयों ने सड़क पर ही सदन लगा दी. अब इस पूरे मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी अराजकता फैलाने की इजाज़त नहीं दी सकती. 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से सवाल पूछने में कोई बुराई नहीं है लेकिन बिना अनुमति जुलूस या मार्च निकालकर अराजकता फैलाने नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि समाजवादी पार्टी के नेता  कानून और व्यवस्था का पालन करेंगे। योगी ने कहा कि प्रदेश में बहुत से इलाकों में बाढ़ की स्थिति है, विधानसभा के इस सत्र में उसपर गंभीर चर्चा होनी चाहिए न कि सड़कों पर सदन लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष जितने भी और जो भी सवाल पूछेगा हम उसके जवाब देंगे. 

वहीं अखिलेश यादव के खिलाफ हर समय मोर्चा खोलने को तैयार रहने वाल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को बेरोज़गार बताते हुए कहा कि आम लोगों के फायदे से सपा के इस पैदल मार्च का कोई लेना-देना नहीं है। अगर उन्हें वाकई जनता की चिंता है तो सदन में उसकी चर्चा करें, हम हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है। बता दें कि पैदल मार्च के दौरान नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश की हालत खस्ता है। लोग बाढ़ से परेशान हैं मगर सरकार की और से कहीं भी पीड़ितों को राहत नहीं दी जा रही है। लम्पी वायरल से हजारों गायों की मौत हो गई है। गौ माता से प्रेम का ढोंग रचाने वालों को गायों की कोई फ़िक्र नहीं है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related