Congress Bharat Jodo Yatra: राहुल ने नितीश, तेजस्वी को भेजा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने का आमंत्रण

नेशनलCongress Bharat Jodo Yatra: राहुल ने नितीश, तेजस्वी को भेजा 'भारत जोड़ो...

Date:

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इन दिनों अपने पैरों पर दोबारा खड़े होने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक “भारत जोड़ो यात्रा” निकाल रही है. ये यात्रा बिहार से भी होकर गुज़रेगी और इसीलिए यात्रा के नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने बिहार सरकार में अपने सहयोगी नितीश कुमार और तेजस्वी यादव को इस यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है. 

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पटना में इन दोनों नेताओं से मिला और भारत जोड़ो यात्रा के बारे में और उसकी सफलता के बारे में पूरी जानकारी दी. अब इन दोनों नेताओं ने यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार किया है या नहीं, इसकी जानकारी अभी लगी है लेकिन जिस तरह नितीश कुमार पिछले कुछ हफ़्तों से विपक्षी एकता की कोशिशें कर रहे हैं और इसी कोशिश में उन्होंने दिल्ली जाकर राहुल गाँधी से मुलाकात भी की थी, उससे तो यही लगता है कि अगर वो यात्रा के बिहार फेस में नज़र आएं तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।

जहाँ तक राजद नेता तेजस्वी यादव की बात है तो उन्होंने कुछ दिनों पहले कहा था कि कांग्रेस पार्टी को उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए जहाँ वो भाजपा को सीधी टक्कर दे रही हो, तेजस्वी के कहने  का अर्थ ये था कि बिहार में उसे राजद को ड्राइविंग सीट पर बैठे रहना देना चाहिए, वहीँ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने साफ़ किया है कि विपक्ष में तालमेल बड़ी अच्छी बात है लेकिन कांग्रेस पार्टी अब अपने को और कमज़ोर नहीं होने देगी, इसलिए तालमेल वहीँ तक होगा जहां कांग्रेस पार्टी को कोई नुक्सान नहीं हो रहा होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related