रसोई Bytes: ब्रेड से बनाएं कप पिज्जा, हो जाएगा मिनटों में तैयार!

रसोई Bytesरसोई Bytes: ब्रेड से बनाएं कप पिज्जा, हो जाएगा मिनटों में तैयार!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Bread Cup Pizza Recipe – ब्रेड के पकोड़ें या सैंडविच तो अपने खूब बनाया होगा साथ ही इसे खाया भी होगा। लेकिन क्या कभी ब्रेड कप पिज्जा बनाया है? अगर नहीं तो आज ही इसे बनाएं, सब खुश हो जाएंगे। यह बनने में आसान है और खाने में भी स्वादिष्ट लगता है।

ब्रेड कप पिज्जा सामग्री

8 ब्रेड, 1 – 1/2 बटर, 1 चम्मच गार्लिक, 1 बारीक कटी लाल, हरी और पिली शिमला मिर्च , 1 प्याज, 1/2 इटालियन मसाला, 1/2 चम्मच चिली फ्लेक्स, 2 चम्मच केचअप और चीज।

ब्रेड कप पिज्जा रेसिपी (Bread Cup Pizza Recipe)

पहले मिक्सी में ब्रेड का चूरा कर लें, फिर पैन में बटर डालें और ब्रेड के बूरे को भून लें। अब एक बाउल में तीनों तरह की शिमला मिर्च और प्याज काट ले, साथ ही मिक्सचर में थोड़ा सा इटैलियन मसाला और चिली फ्लेक्स डाल कर मिक्स कर दें।

इसके बाद, कप लें और उसमें 1 चम्मच भूनी हुई ब्रेड फिर एक चम्मच शिमला वाला मसाला, फिर एक चम्मच ब्रेड का बूरा और फिर से शिमला मिर्च वाला मसाला, इस रह कप को भर दें। आखिर में चीज कासकर दाल दें। कप को माइक्रोवेव करे , बस पिज्जा तैयार है। (Image/Pixabay)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related