टू व्हीलर पर सफर का प्लान कर रहे है तो इन बातो का रखे ध्यान!

ट्रेवलटू व्हीलर पर सफर का प्लान कर रहे है तो इन बातो...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। सफर चाहे अकेले कर रहे हो या चाहे परिवार , दोस्त या पार्टनर संग, ये हमेशा सुकून ही देता है। पंछी, नदियां, पहाड़, खेत, गाँव, ये सब सफर का मजा दुगना कर देते है।

हर किसी का यात्रा करने का तरीका अलग होता हो, जैसे ट्रैन, बस या प्लान से सफर करना। लेकिन आजकल टू व्हीलर यात्रा काफी ट्रेंड में है, क्योंकि इससे सफर बहुत खूबसूरत लगता है। लेकिन आपको कुछ चीजों का ध्यान देना भी जरुरी है, चलिए जानते है।

1) टू व्हीलर यात्रा करने से पहले अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा, लोग जोश में तो निकल कटे है, लेकिन लम्बी दूरी तक उनको दिक्कत होने लगती है। इसीलिए जरुरी है की आपकी मांसपेशियों का लचीला होना, हड्डियों का मजबूत होना, पाचन और नींद का दुरुस्त होना। टू व्हीलर पर यात्रा प्लान करने से पहले 3-4 महीने पहले से योग, स्ट्रेचिंग, कार्डियो ट्रेनिंग, डीप ब्रीदिंग अभ्यास करे, साथ ही खान-पान में भी ध्यान दे।

2) दो पहिया वाहन चला कर यात्रा कर रहे हों या चार पहिया, अपने शरीर और दिमाग दोनों को शांत रखे और पूरी सेफ्टी के साथ ड्राइव करें। थोड़ी भी लापरवाही दुर्घटना की आशंका बढ़ती है। इसलिए यात्रा करते समय बीच बीच में ब्रेक दें और थोड़ा रिलैक्स करे।

tips for travelling on two wheeler

3) यात्रा पर निकलने से पहले वाहन से जुड़े छोटे-मोटे काम और टूल्स का उपयोग सीखें, अगर कही दुपहिया बंद हो जाए तो आप आसानी से उसे ठीक कर सकते है। साथ ही कोशिश करे, की आप वाहन की नियमित सर्विसिंग करवाते रहे, इससे आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी।

4) हर राज्य और सीमा में भी वाहन चालकों के लिए नियम बदलते हैं, इसीलिए यात्रा के दौरान कितने राज्य बीच में आएंगे उनके नियम कानून के बारे में जान ले। साथ ही जरूरी आईडी कार्ड्स, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस व ड्राइविंग लायसेंस, आदि भी अपने साथ रखे।

5) यात्रा के दौरान डिहाइड्रेशन हो जाता है, जिससे शरीर में कमजोरी, थकान, हड्डियों में दर्द और पेट की समस्याएं हो सकती है। इसीलिए कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पीएं और अपने आप को डिहाइड्रेशन से बचाएं। साथ ही अपने साथ दो छोटे तौलिये और टिशू के पैकेट, लिक्विड सोप, डिस्पोजेबल चम्मच और ग्लास भी रखे, ये रास्ते में आपके काम आ सकते है।

(Image/Pixabay)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related