पवार की तेंदुलकर को सलाह, किसानों के मुद्दों पर सोच समझकर बोलें

फीचर्डपवार की तेंदुलकर को सलाह, किसानों के मुद्दों पर सोच समझकर बोलें

Date:


पवार की तेंदुलकर को सलाह, किसानों के मुद्दों पर सोच समझकर बोलें

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने सचिन तेंदुलकर को किसानों के मुद्दों पर बोलते समय अधिक सावधान रहने की सलाह दी है।

किसानों को बदनाम कर रही है सरकार
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों के चल रहे आंदोलन को “खालिस्तानियों” या आतंकवादी कहकर बदनाम कर रही है।पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, “ये आंदोलनकारी किसान हैं जो हमारे देश का भरण पोषण करते हैं। इसलिए, उन्हें खालिस्तानियों या आतंकवादी कहना सही नहीं है।”

सावधान रहने की सलाह
दिल्ली की सीमाओं पर तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा जारी आंदोलन को लेकर तेंदुलकर और मंगेशकर जैसी हस्तियों की प्रतिक्रियाओं के बारे में पूछे जाने पर एनसीपी प्रमुख ने कहा कि लोगों ने दृढ़ता से इसका जवाब दिया। पवार ने संवाददाताओं से कहा, “मैं सचिन (तेंदुलकर) को सुझाव दूंगा कि वह अन्य क्षेत्रों से संबंधित मुद्दों पर बोलते समय सावधान रहें।”

विदेशी हस्तियों के ट्ववीट पर तेंदुलकर ने किया था ट्वीट
तेंदुलकर और प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर सहित कई हस्तियों ने पॉप गायक रिहाना और जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के किसानों के समर्थन में ट्वीट करने के बाद हैशटैग #IndiaAgainstPropaganda का उपयोग करके सोशल मीडिया पर सरकार का साथ दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...