Pariksha Pe Charcha 2022: जाने परीक्षा पे चर्चा के बारे में सब कुछ !

एजुकेशनPariksha Pe Charcha 2022: जाने परीक्षा पे चर्चा के बारे में सब...

Date:

Pariksha Pe Charcha 2022 – 1 अप्रैल 2022 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, यह परीक्षा पे चर्चा का पांचवां एडिशन था और इसमें PM Modi ने स्टूडेंट्स को एग्जाम स्ट्रेस से बचते हुए  बेस्ट परफॉर्मेंस देने के टिप्स दिए थे। हालांकि ये कार्यक्रम समाप्त हो गया है, लेकिन हम आपको इसके बारे में वे बाते बातएंगे जिसके बारे में शयद आपको पता न हो। चलिए जानते है। 

Pariksha Pe Charcha 2022 क्या है ?

Pariksha Pe Charcha एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो 2018 से हर साल आयोजित किया जाता है, इस कार्यक्रम में PM Modi देश भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करते हैं और उन्हें बिना तनाव के परीक्षा कैसे दी जाए वे सुझाव देते है। बता दे, इसमें प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के माध्यम से चुना जाता है और फिर प्रतियोगिता के विजेताओं को कार्यक्रम में भाग लेने का मौका दिया जाता है। साथ ही कुछ विजेताओं को सीधे प्रधान मंत्री के साथ बातचीत करने का मौका मिलता है।

Read also: विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ ड्यूल डिग्री प्रोग्राम को यूजीसी की स्वीकृति

इस साल Pariksha Pe Charcha 2022 काफी अलग था, इसमें 15 लाख से अधिक छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने अपना पंजीकरण कराया था और इस कार्यक्रम के आयोजन का लाइव  प्रसारण ऐसे 28 देशो में किया गया, जहां भारतीय समुदाय के लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। साथ ही तालकटोरा स्टेडियम में करीब एक हजार छात्र PM Modi के साथ कार्यक्रम में जुड़े, वहीं, अन्य लाइव प्रसारण का हिस्सा रहे। इसके अलावा, इसमें छात्र ने पीएम मोदी से कई अलग – अलग सवाल पूछे, जिसके जवाब PM Modi ने बखूबी दिए। 

Pariksha Pe Charcha 2022 की 10 मुख्य बातें

PM Modi ने Pariksha Pe Charcha 2022 में कई मुख्य बातें छात्रों के साथ साझा की –

1) PM Modi ने कहा की कोई नहीं है जो परीक्षा में पहली बार बैठ रहा है, हम सभी परीक्षाएं देते आए हैं। ये परीक्षाएं हमें आगे बढ़ाने का हौसला और कुछ हासिल करने में मदद करती हैं। 

2) PM Modi ने कहा की परीक्षा के दौरान छात्र अपने अंदर से घबराहट का माहौल निकलें और साथ ही अपने दोस्तों की नकल न करे। छात्र को वो ही करना चाहिए जिसमे वे अपना 100 फीसदी दे सकते हैं। इसके आगे PM Modi ने कहा की घबराहट के माहौल को उत्सव का माहौल बनाकर परीक्षा दे। 

3) PM Modi ने कहा की ऑनलाइन पढ़ाई करते समय छात्र  को खुद का निराक्षण करना चाहिए और ये देखना चाहिए की वे ऑनलाइन पढ़ाई करते समय रिलैक्स तो नहीं हो रहे। 

4) PM Modi ने कहा की कौशल की अहमियत दुनिया भर में है, लेकिन इसका इस्तेमाल प्रभावी तरीके से ही होना चाहिए , छात्र 3डी प्रिंटर्स का निर्माण कर रहे हैं,  गणित के लिए एप बना रहे हैं और  तकनीकी का इस्तेमाल बेहतर रूप से कर रहे हैं। 

5) PM Modi ने कहा की आस पास जो चीजें हैं उन्हें देखे और फिर अपने को रिलेट करें। यानी की छात्र को अपना एग्जाम भी लेना चाहिए, ऐसे में वे समझ सकेगा की वे कहां चूक रहा है। 

6) PM Modi ने कहा की  छात्रों को पहले खुद को समझना चाहिए जैसे की कौन सी बातें आपको भटकाती हैं साथ ही उन्हें कौन सी बाते सहज रूप से उन्हें मोटिवेट करती हैं। अगर वे ये समझ जाएंगे तब वे अपनी उस योग्यता  को विकसित कर सकते है। 

7) PM Modi ने कहा की छात्रों को अपने माता-पिता और शिक्षक की बात सुननी चाहिए और अपने  भीतर जो सहज भाव मौजूद है उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। 

8) PM Modi से एक छात्रा ने सवाल किया की क्या परीक्षा को बहुत गंभीरता से लेनी चाहिए, इसमें प्रधानमंत्री ने कहा की माता-पिता अपने सपनों, आकांक्षाओं को अपने बच्चे में डालने की कोशिश न करें। ऐसे में छात्र दुविधा में रहते हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए। माता-पिता और शिक्षक को बच्चे की रुचि, आकांक्षा को समझना चाहिए।

9) PM Modi ने छात्रों के साथ बातचीत करते हुए कहा की 20वीं सदी की नीतियां 21वीं सदी में विकास पथ का मार्गदर्शन नहीं कर सकती, हमे हमेशा समय के साथ बदलना चाहिए। 

10) PM Modi ने कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए परामर्शी प्रक्रिया पूरी हो गई है, इसे देश के हर वर्ग ने तहे दिल से स्वागत किया। साथ ही इसके लिए भारत भर के लोगों से सलाह ली गई है । 

आपकी जानकरी के लिए बता दे,  2018 में शुरू हुई यह सीरीज इस साल वर्चुअली आयोजित होने के बजाय तालकटोरा स्टेडियम में हुई। पिछले साल, 7 अप्रैल, 2021 को शाम 7 बजे हुआ इसका आयोजन हुआ था और इस वर्ष की रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता के लिए लगभग 15.7 लाख प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था, जो की 28 दिसंबर, 2021 से और 3 फरवरी, 2022 के बीच आयोजित की गई।

Read also: झारखंड में कोविड काल के दौरान 44 फीसदी से अधिक बच्चे ऑनलाइन क्लास से पूरी तरह वंचित रहे: सर्वे

Pariksha Pe Charcha 2022 प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करे ?

Pariksha Pe Charcha 2022 में अपने वेबसाइट mygov.in में पंजीकरण कावाया था, बस वही से आपको आपका प्रमाण पत्र मिल जाएगा।  mygov.in में जाकर डिजिटल प्रमाणपत्र डाउनलोड (Pariksha Pe Charcha 2022 Certificate Download) कर सकते हैं। प्रमाण पत्र पंजीकृत ईमेल आईडी या फोन नंबर के माध्यम से डाउनलोड होगा। इसके अलावा, ये प्रतियोगिता के विजेताओं को PM Modi द्वारा लिखित हिंदी और अंग्रेजी  पुस्तक से सम्मानित किया जाएगा। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related