Oppo Band Style भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

टेक्नोलॉजीOppo Band Style भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Date:


Oppo Band Style भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo ने भारतीय बाजार में अपनी Oppo F19 Pro सीरीज को लॉन्च किया गया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Oppo F19 Pro और Oppo F19 Pro+ दो स्मार्टफोन पेश किए हैं। इसके साथ ही वियरेबल सेगमेंट के तहत अपनी फिटनेस बैंड Oppo Band Style को भी भारत में लॉन्च किया है। 

Oppo Band Style की कीमत और उपलब्धता

Oppo Band Style की कीमत पर नजर डालें तो भारतीय बाजार में इसे 2,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। लेकिन इसे इंट्रोड्यूसरी प्राइस के तहत शुरुआत में केवल 2,799 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इसे -कॉमर्स साइट Amazon से खरीदा जा सकता है और इसकी सेल 23 मार्च से शुरू होगी। यह ​फिटनेस बैंड ब्लैक और वनीला कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगी। 

Oppo Band Style के फीचर्स

Oppo Band Style में 1.1 इंच का पिल शेप्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जो कि 126 x 294 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन और 2.5D स्क्रैच रेसिस्टेंट ग्लास के साथ आता है। इसमें 16MB स्टोरेज दी गई है और यूजर्स को 40 वॉच फेस डिजाइन की सुविधा मिलेगी। सबसे अच्छी बात है कि इस फिटनेस बैंड में 12 बिल्ट इन वर्कआउट मोड्स दिए गए हैं। जिनमें आउटडोर रन, इनडोर रन, फैट बर्न रन, आउटडोर वॉक, आउटडोर साइकिलिंग, इनडोर साइकिलिंग, क्रिकेट, एलिपटिकल, रोइंग, बैडमिंटन, स्वीमिंग और योगा शामिल हैं। यह डिवाइस आपके एक्सरसाइज डाटा को रिकॉर्ड करती है, जिसकी मदद से आप अपनी प्रोग्रेस चेक कर सकते हैं।

Oppo Band Style में हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे कि SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग और डेली एक्टिविटी आदि शामिल हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है। यह डिवाइस एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करने में सक्षम है। पावर बैकअप के लिए इसमें 100mAh की बैटरी दी गई है और कंपनी की दावा है कि इसे फुल चार्ज होने में 1.5 घंटे का लगते है और यह 12 दिनों का बैकअप दे सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related