लगातार 16वें दिन बढ़े तेल के दाम

बिज़नेसलगातार 16वें दिन बढ़े तेल के दाम

Date:


लगातार 16वें दिन बढ़े तेल के दाम

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन धीरे-धीरे खुलने के साथ ही पेट्रोल-तथा डीजल की कीमत में बढ़ोतरी बरकरार है। लगातार सोलहवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 33 पैसे और 58 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई। सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में किए जाने वाले रोजाना बदलाव को दोबारा शुरू कर दिया।

दिल्ली में 33 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल अब 79.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल में 58 पैसे की बढ़ोतरी के बाद कीमत बढ़कर 78.55 प्रति लीटर हो गई है। बता दें कि पिछले सोलह दिन में पेट्रोल के दाम में 8.3 रुपये और डीजल के दाम में 9.46 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

दरअसल, सरकारी स्वामित्व वाली तेल कंपनियों ने तेल की कीमतों में किए जाने वाले प्रतिदिन के बदलाव को 82 दिन बाद फिर से शुरू कर दिया है, तभी से ही तेल की कीमतों में तेजी आ रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आज छोटी दिवाली, जानिए कैसे करें पूजा और दीपदान

आज छोटी दिवाली है। मान्यता है कि इस दिन...

व्हाइट हाउस के पास युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार, दावा- ट्रम्प को मारने आया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के बारे में...