जम्मू-कश्मीर के रामबन से यूपी एटीएस ने युवक को अरेस्ट किया

फीचर्डजम्मू-कश्मीर के रामबन से यूपी एटीएस ने युवक को अरेस्ट किया

Date:


जम्मू-कश्मीर के रामबन से यूपी एटीएस ने युवक को अरेस्ट किया

  • आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप, यूपी ला रही एटीएस
  • बरेली का रहना वाला है मोहम्मद इमानुल्ला

उत्तर प्रदेश एटीएस (एंटी टेरर स्क्वायड) ने रामबन जिले के मैत्रा गांव से सलमान खुर्शीद वानी नाम के एक युवक को अरेस्ट किया है. पुलिस के अनुसार, यूपी एटीएस ने पिछले सप्ताह बरेली जिले में मोहम्मद इनामुल नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया था.इनामुल पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का दुरुपयोग कर युवाओं को आतंकी तंजीमों में भर्ती करने के लिए प्रोत्साहित करता था.उसे गिरफ्तार कर स्कवाड में शामिल अधिकारी सीधा यूपी के लिए रवाना हो गए। अचानक से हुई इस कार्रवाई ने जिले में खलबली मचा दी है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवक वानी का संबंध बरेली में रहने वाले मोहम्मद इमानुल्ला से बताया जा रहा है.

खुशीद वानी के संपर्क थे
रामबन में पकड़ा गया युवक सलमान खुशीद वानी (25) भी उसके संपर्क में था. वानी को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यूपी एटीएस के हवाले कर दिया गया. हालांकि वानी के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि सलमान कौशल विकास कार्यक्रम के तहत तीन माह का प्रशिक्षण लेने के बाद हाल ही में नोएडा से लौटा था,और वह किसी आतंकी संगठन से संबद्ध नहीं है. वह पिछले सात साल से मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज भी चल रहा है. इससे संबंधित कागजात भी यूपी एटीएस को सौंपे गए हैं.उधर, एटीएस वानी के जरिए यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि वह मोहम्मद इमरानुल्ला से मिलने के लिए गया था तो उसके साथ जम्मू या फिर कश्मीर से कितने युवा शामिल थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिशा सालियान केस में CBI FIR के बाद नीरज बबलू का दावा- सुशांत की मौत का सच भी आएगा सामने

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा...