पैग़म्बर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं, उनकी टिप्पणी से उपजे विवाद ने अंतर्राष्ट्रीय रूप ले लिया है। पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है, उन्हें अपने शब्दों को वापस लेना पड़ा और माफ़ी भी मांगनी पड़ी , इसके बावजूद उनका कहना है कि उनको जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं।
Also read: जमीयत ने इबादतगाह कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, सुनवाई ग्रीष्म अवकाश के बाद
बता दें कि जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा नूपुर और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई गयी है वहीँ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। बता दें कि नूपुर ने जब इस मामले में माफ़ी मांगी थी तब उन्होंने इस बात की आशंका भी जताई थी कि उनके परिवार की सुरक्षा को खतरा है, उन्होंने मीडिया से अनुरोध भी किया था उनका फ़ोन नंबर सार्वजनिक न किया जाय।
बता दें कि एक टीवी डिबेट के दौरान आवेशित नूपुर शर्मा ने पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ कुछ ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी जिससे पूरे मुस्लिम जगत में हंगामा मच गया और इस्लामिक देशों ने भारत के सामने अपना सख्त विरोध जताना शुरू कर दिया। मजबूरन भाजपा को अपनी प्रवक्ता को पार्टी से निलंबित करने का फैसला करना पड़ा और एक अन्य नेता को 6 साल के लिए निष्कासित करना पड़ा।
Also read: अब रिटायर्ड कर्नल ने दी प्लेसेस ऑफ़ वरशिप कानून को चुनौती
हालाँकि नूपुर शर्मा ने अपनी सफाई में कहा था कि उनका मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं था, क्योंकि मेरे आराध्य शिवजी के खिलाफ टीवी डिबेट्स में कई दिनों से गलत बातें कही जा रहीं थी इसलिए आवेश में आकर उनके मुंह से भी कुछ ऐसे शब्द निकल गए जिनसे एक ख़ास समुदाय के लोगों को बुरा लगा।

