शिमला। उप्र और उत्तराखंड जीतने के बाद अब भाजपा ने हिमाचल जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा हिमाचल को फिर से जीतने के लिए कितना गंभीर है इसका पता इसी से चलता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा एक महीने में हिमालच के तीन दौरे कर चुके हैं। हिमाचल भाजपा में फैली गुटबाजी और पार्टी को दुरूस्त करने के उदृेश्य से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अब हिमाचल की कमान अपने हाथ में संभाली है। भाजपा के साथ ही जेपी नडडा के लिए भी हिमाचल प्रदेश काफी अहमियत रखता है।
Also read: भारत और नेपाल के बीच कुल छह समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
इसी कारण से राष्ट्रीय अध्यक्ष नडडा शुक्रवार को एक बार फिर से हिमाचल पहुंच रहे हैं। इसके पहले नडडा अप्रैल के महीने में चार दिनों के लिए हिमाचल की यात्रा पर रहे थे। जिसमें उन्होंने प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की बैठक कर आगामी चुनावी रणनीति बनाई थी। भाजपा हिमाचल प्रदेश में सत्ता बचाने के लिए पूरी तरह से कोशिश में है। इसी वर्ष के अंत में हिमाचल में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसमें पार्टी को एक बार फिर से सफलता दिलाने के लिए पार्टी के साथ ही संगठन और कार्यकर्ता अभी से सक्रिय हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठकों का दौर जारी है।
जिसमें प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा की राजनैतिक परिस्थिति का और वोटरों को कैसे भाजपा के पाले में किया जाए इस पर रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजपा को मजबूत करने की जिम्मेदारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अब खुद अपने हाथों में ले ली है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश जेपी नडडा का गृह प्रदेश भी है। अगले साल जनवरी माह में उनका कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा चाहते हैं कि वे अपने कार्यकाल का अंत गृहप्रदेश हिमाचल की जीत के साथ करें। यहीं कारण है कि जेपी नडडा ने अपना गृह राज्य जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अब लोगों की निगाह इस पर ही टिकी है कि क्या भाजपा हिमाचल में यूपी-उत्तराखंड वाला करिश्मा दोहरा पाएगी।

