Weather Update: जल्द मिलेगी गर्मी उमस से निजात, भीषण बारिश का IMD अलर्ट

उत्तराखंडWeather Update: जल्द मिलेगी गर्मी उमस से निजात, भीषण बारिश का IMD...

Date:

Weather Update: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी में झुलस रहे लोगों को जल्द ही निजात मिलने वाली है। आईएमडी ने भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी का बारिश अलर्ट के मुताबिक देश के सात राज्यों में भारी बारिश होगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सात राज्यों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन दिनों महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 25 से 27 जुलाई के बीच तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश होगी।

दिल्ली-एनसीआर में आज दिनभर बारिश की संभावना है। जबकि महाराष्ट्र, हिमाचल और गुजरात में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश से उत्तर भारत में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। दिल्ली, नोएडा सहित एनसीआर के कई हिस्सों में आज मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली।

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

इसके साथ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी ने गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ है।
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 25 से 27 जुलाई के बीच तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होगी। इसके साथ गोवा, कर्नाटक, ​तमिलनाडु, एमपी और राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में दिन भर बारिश होने की संभावना है। बारिश से तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी के मुताबिक मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब पूर्वी दिल्ली सहित नोएडा में बारिश हुई है।

उत्तर भारत में उमस और गर्मी

बता दें कि उत्तर भारत में बारिश रुकी है। जिस कारण लोगों को उमस और गर्मी झेलनी पड़ रही है। अभी उत्तर भारतीय राज्यों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। इन दिनों यूपी, बिहार, झारखंड सहित कुछ राज्यों में तापमान बढ़ा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related