Anju Love Story: सीमा हैदर की जैसे ही एक दूसरी लव स्टोरी भारत की अंजू और पाकिस्तानी नसरूल्लाह की है। भारत की अंजू अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरूल्लाह की खातिर देश की सरहद पार कर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंच गई। अंजू अपने प्रेमी नसरूल्लाह से शादी करने के लिए पाकिस्तान गई है। अंजू ने वीजा में पाकिस्तान जाने का कारण शादी करना बताया है। हालांकि वो पहले से शादीशुदा है। इसके बाद भी अपने बच्चों और पति को छोड़ सरहद पार कर प्रेमी के पास गई है। हरियाणा के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू अपने प्यार के खातिर पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में प्रेमी के पास जा पहुंची। अंजू अपने परिवार के साथ भिवाड़ी के टेरा एलिगेंसी सोसायटी में रहती थी।
फेसबुक पर नसरुल्लाह से दोस्ती
अंजू ने वीजा में पाकिस्तान जाने का कारण शादी बताया है। उसने खुद होटल मैनेजर बताया था। अंजू और नसरुल्लाह की दोस्ती चार साल पहले फेसबुक पर हुई थी। अंजू के बच्चों को नहीं पता कि उनकी मां कहां है। अंजू का पति अरविंद बच्चों को इतना कहा है कि मां सहेली से मिलने गई और तीन-चार दिन में वापस आएगी।
पाकिस्तान पहुंचने के बाद पति को किया फोन
अरविंद के मुताबिक अंजू जयपुर जाने की बात कह कर गई थी। अंजू ने फोन कर उसके पाकिस्तान पहुंचने के बारे में बताया। इसके बाद से संपर्क नहीं किया है। अरविंद मूल रूप से यूपी के बलिया के गांव खरपुरा का निवासी है। जबकि अंजू ग्वालियर एमपी की रहने वाली है।
2007 में हुई थी शादी
दोनों की शादी 2007 में हुई थी। अरविंद और अंजू क्रिश्चियन है। अरविंद पहले भिवाड़ी के यूआइटी सेक्टर सात में रहता था। इस समय टेरा एलिगेंसी सोसयटी के एच टावर में फ्लैट नंबर-704 में रहते है। अंजू ने इसी पते से 2020 में पासपोर्ट बनवाया था। अंजू खुशखेड़ा की एक टू व्हीलर कंपनी में नौकरी भी करती है। पति इंडो कंपनी में कार्यरत है।
शादी करने पहुंची पाकिस्तान
वीजा में अंजू ने अपना काम होटल मैनेजर का बताया था। वीजा में पाकिस्तान जाने का उद्देश्य शादी बताया है। अंजू के प्रेमी नसरुल्लाह ने बीबीसी उर्दू से हुई बातचीत में बताया कि दोनों शादी करना चाहते है। अगले दो से तीन दिन में अंजू और वो औपचारिक रूप से सगाई करेंगे। फिर 10 से 12 दिन के बाद वो भारत चली जाएगी। इसके बाद दोबारा शादी के लिए आएगी।
जांच एजेंसियां पहुंची फ्लैट
मामला जानकारी में आने के बाद भिवाड़ी पुलिस अंजू और अरविंद के फ्लैट पर पहुंची है। सीआईडी व आईबी अधिकारी जांच के लिए अरविंद के फ्लैट पर पहुंचे। आम लोगों व मीडिया को जांच एजेंसियों ने वहां से दूर किया है। पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

