होटल मैनेजर ने पत्नी संग जान दी, मासूम बच्ची को दिया जहर

मेरठ रीजनहोटल मैनेजर ने पत्नी संग जान दी, मासूम बच्ची को दिया जहर

Date:


होटल मैनेजर ने पत्नी संग जान दी, मासूम बच्ची को दिया जहर

  • गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया
  • पुलिस और फोरेंसिक टीम हर एंगल से कर रही जांच
  • प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है मामला

मेरठ। एक होटल मैनेजर में अपनी पत्नी के साथ होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। मैनेजर ने फांसी पर लटक कर जान दी तो उसकी पत्नी ने जहर खाकर मौत को गले लगाया। कमरे से मैनेजर की पांच वर्ष की बच्ची भी मिली जिसके मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस ने गंभीर हालत में बच्ची को अस्तपाल में भर्ती कराया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

मेरठ के भैंसाली रोडवेज बस अड्डा के पास स्थित एवरेस्ट गेस्ट हाउस में 40 वर्षीय अरविंद बतौर मैनेजर कार्य करते थे। कर्मचारियों ने बताया कि अरविंद अपनी पत्नी और पांच वर्षीय बच्ची के साथ होटल के ही एक कमरे में दस दिनों से रह रहे थे। आज जब मैनेजर अरविंद रोजाना की तरह काम पर नहीं दिखे तो आशंकित कर्मचारियों ने होटल मालिक को सूचना दी।

जिसके बाद होटल मालिक द्वारा जानकारी दिये जाने के बाद सदर बाजार पुलिस होटल पहुंची और कमरे का गेट खुलवाया। वहां के हालात देख सब अचंभित रह गये। कमरे के अंदर मैनेजर अरविंद की बाॅडी फांसी पर लटकी हुई थी और उनकी पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा था। पत्नी के मुंह से झाग निकलने से उनके द्वारा जहर खाये जाने की संभावना जतायी जा रही है।

कमरे में अरविंद की पांच साल की बेटी बेहोश पड़ी थी जिसके मुंह से भी झाग निकल रहे थेे। गंभीर हालत में बच्ची को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। माना जा रहा है कि अरविंद ने फांसी लगाकर और उनकी पत्नी ने जहर खाकर जान दी है। वहीं बच्ची को भी जहर दिया गया है। हालांकि पुलिस हर संभावना को तलाश रही है। शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मामले का सच सामने आ सकेगा।

इस प्रकरण में जानकारी देते हुए एएसपी कैंट ईरम राजा ने बताया कि कमरे से कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत पता चल सकेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related