Delhi Weather News: दोपहर बाद हुई बारिश के बाद निकली धूप ने बताई लोगों की परेशानी,दिल्ली में झमाझम से मौसम सुहाना

नेशनलDelhi Weather News: दोपहर बाद हुई बारिश के बाद निकली धूप ने...

Date:

मेरठ। दिल्ली-एनसीआर में आज सोमवार सुबह से छाए बादल दोपहर में बरस ही गए। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से निजात मिली। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद में तेज और मध्यम स्तर की बारिश हुई है। वहीं मेरठ में भी दोपहर बाद तेज बारिश हुई। हालांकि बारिश कुछ देर के लिए ही हुई। लेकिन बारिश के बाद निकली धूप ने उमस को और अधिक बढ़ाने का काम किया। सोमवार को दोपहर में हुई बारिश के चलते एक सप्ताह से अधिक समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली।

Read also: Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान में भारी बारिश में यात्री बस गहरी खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत

बताया जाता है कि कल मंगलवार को इसी तरह की हल्की बारिश हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मेरठ के अलावा दिल्ली-एनसीआर में बारिश खत्म होने के बाद ठंडी हवा शुरू हो गई है। जिससे गर्मी और उमस का असर कम हो गया है। कहा जाता है कि ठंडी हवाओं के चलने का दौर अब जारी रह सकता है। इस बीच मेरठ में बारिश के बाद तेज धूप निकली तो लोगों को परेशानी बढ़ गई।  इससे उमस बढ़ी और फिर से गर्मी ने परेशान कर दिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को कहीं पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Read also: Petrol Diesel Price : एलपीजी के बढ़े दामों के बीच आज रविवार को जाने पेट्रोल- डीजल के दाम

मौसम विभाग के अनुसार अभी 16 जुलाई तक कमोबेश ऐसा मौसम बना रहेगा। इससे पहले गत रविवार का दिन उमस और गर्मी के बीच ही बीत गया। दिल्ली के इलाकों में जरूर छिटपुट बरसात हुई। लेकिन बाकी स्थानों पर सूखा पड़ा रहा। बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी के खेल के दौरान उमस ने  दिन भर परेशान किया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 26.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा। हवा में नमी का स्तर 66से 80 प्रतिशत तक दर्ज हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...