Airtel Xstream App: एग्रीगेटर्स से बढ़ा ओटीटी का बाजार,दर्शकों के पास वास्तविक कंटेंट देखने के ढेरों विकल्प

एंटरटेनमेंटAirtel Xstream App: एग्रीगेटर्स से बढ़ा ओटीटी का बाजार,दर्शकों के पास वास्तविक...

Date:

नई दिल्ली। ओवर द टॉप (ओटीटी) के देशी बाजार में वर्तमान में 55 से अधिक वीडियो मनोरंजन ऐप हैं। बाजार में इतने विकल्प होने से देश के ओटीटी ग्राहकों के सामने सब्सक्रिप्शन सर्विस की सदस्यता लेना आर्थिक रूप से कठिन है। इस समाधान के लिए अब ओटीटी एग्रीगेटर्स प्लेटफॉर्म सामने आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ओटीटी एप्स की बंडलिंग से लोगों तक बड़ी संख्या में कंटेंट पहुंचाना आसान होता है। छोटे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए एक वरदान के रूप में सामने आया। एयरटेल एक्सस्ट्रीम और टाटा प्ले जैसे ओटीटी एग्रीगेटर्स बड़े संख्या में ग्राहकों तक पहुंचने और कंटेंट की जरूरतों को पूरा करने में पूरा सहयोग दे रहे हैं। 

ओटीटी उद्योग 2030 तक 15 बिलियन डॉलर का होने वाला है। कोविड महामारी के बाद से ओटीटी ऐप का क्रेज बढ़ा है। नवीनतम फिक्की-ईवाई मीडिया और मनोरंजन उद्योग की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में 53 मिलियन ओटीटी वीडियो सब्सक्रिप्शन के लिए लगभग 29 मिलियन ग्राहकों ने भुगतान किया। जो कोरोना से पहले एक महत्वपूर्ण छलांग है। ओटीटी उद्योग 2025 तक 2 अरब डॉलर का हो जाएगा। घरेलू स्वतंत्र लेनदेन सलाहकार फर्म आरबीएसए एडवाइजर्स का कहना है कि इस उद्योग में अगले 9-10 वर्षों में 15 अरब डॉलर का उद्योग बनने की क्षमता है। पार्टनर्स एशिया (एमपीए) की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में 2024 तक एक बिलियन वीडियो स्क्रीन होंगी। जिसमें 85 प्रतिशत ब्रॉडबैंड रेडी होंगी।

क्षेत्रीय कंटेंट प्रोवाइडर्स ने देश के लोगों की आवश्यकता को महसूस किया और बाजार पर कब्जा करने के लिए बड़े पैमाने के खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम किया। एयरटेल एक्सस्ट्रीम दर्शकों को सोनी लिव, इरोज नाउ, लायंसगेट प्ले, होइचोई, मनोरमामैक्स, शेमारू, अल्ट्रा, हंगामाप्ले, एपिकॉन जैसे प्लेटफॉर्म से 10,500 से अधिक फिल्मों और शो के साथ-साथ लाइव टीवी वाले 15 से अधिक भारतीय और वैश्विक वीडियो ओटीटी की सामग्री तक पहुंच प्रदान करता है। डॉक्यूबे, डिवोटीवी, क्लिक, नामाफ्लिक्स, डॉलीवुड, शॉर्ट्स टीवी, चौपाल टीवी और काचा लंका की कीमत 148 रुपये से कम है, यह दर्शकों के लिए मोबाइल फॉर्मेट के लिए मासिक शुल्क है। एग्रीगेटर्स ने ओटीटी प्लेयर्स को टियर II, III और IV शहरों में कम कीमत पर कंटेंट उपलब्ध कराने में सक्षम बनाया। 

इसी तरह, टाटा प्ले हंगामा प्ले, इरोज नाउ, शेमारूमी, वूट किड्स, डिज्नी+ हॉटस्टार प्रीमियम, ज़ी-5, सोनी लिव, वूट सेलेक्ट, सननेक्स्ट और क्यूरियोसिटीस्ट्रीम के साथ ओटीटी स्पेस में जगह बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है। भारत सरकार पांचवीं पीढ़ी के इंटरनेट के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण की दिशा में काम कर रही है। यह एक डिजिटल भारत की योजना के साथ, ब्रांडों को नवीनतम तकनीक के साथ प्रयोग करने की अनुमति देने वाला है। जिससे दर्शकों को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपभोग करने के साथ ही सामाजिक जुड़ाव भी देखते को मिलता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related