Share Market Today: आज गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुले हैं। बाजार की शुरुआत में मामूली बढ़त के बीच ब्रोकर्स को अंदाजा है कि आज दिन भर बढ़त बरकरार रहेगी। आज बाजार खुलने के दौरान सेंसेक्स 48.54 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,191.50 पर शुरुआती कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी में 16.10 अंकों यानी 0.09 प्रतिशत मामूली बढ़त देखी गई। निफ्टी 18,742.50 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आज की प्री-ओपनिंग
प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल मिली जुली है। सेंसेक्स 57.08 अंक यानी 0.09 प्रतिशत बढ़त के साथ 63,200.04 के स्तर पर था। जबकि निफ्टी 52.70 अंक यानी 0.28 प्रतिशत बढ़त के साथ 18,673.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
आज बाजार की चाल
आज गुरुवार को ग्लोबल बाजार से मिले संकेत के बीच उम्मीद जताई जा रही है कि घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत होगी। SGX Nifty में हल्की बढ़त देखने को मिली है। सुबह निफ्टी 18,823 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। आज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नई Monetary Policy का ऐलान करेगी। इस बार रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत रखे जाने की संभावना है।
वैश्विक बाजार के आज के रूख पर बात करें तो अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला है। Dow Jones 0.2 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं S&P 500, और NASDAQ Composite सूचकांकों में 1 प्रतिशत की गिरावट आई। एशिया-प्रशांत में वॉल स्ट्रीट में आज सुबह व्यापार फिसल गए हैं। Topix, Nikkei 225, Kospi और S&P 200 इंडेक्स 1 प्रतिशत तक लुढ़के। कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड दाम क्रमश: 76 डॉलर प्रति बैरल और 72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं।

