G20 Meeting: जी-20 मंत्रिस्तरीय बैठक में PM मोदी की दो टूक-भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी

इंटरनेशनलG20 Meeting: जी-20 मंत्रिस्तरीय बैठक में PM मोदी की दो टूक-भ्रष्टाचार के...

Date:

G20 Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोलकाता में G20 भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया है। जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की सख्त नीति जारी रहेगी। देश में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रभाव गरीबों पर पड़ता है। इसलिए भ्रष्टाचार से लड़ना हमारी सबकी जिम्मेदारी है। भाजपा सरकार ने आर्थिक भगौड़ों के खिलाफ कानून बनाया है। सरकार की लड़ाई अभी जारी है और ये आगे भी जारी ही रहेगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बैठक के उद्घाटन सत्र में हिस्सा लिया।

जी-20 भ्रष्टाचार निरोधी मंत्रिस्तरीय कार्यक्रम

जी-20 भ्रष्टाचार निरोधी मंत्रिस्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने की। जी-20 की अब तक की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक है। इससे पहले भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत भ्रष्टाचार निरोधी वर्किंग ग्रुप (एसीडब्ल्यूजी) की बैठक नौ से 11 अगस्त को कोलकाता में हुई थी। बैठक में जी-20 सदस्यों, 10 आमंत्रित देशों के अलावा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 154 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया है।

भ्रष्टाचारियों की जननी कांग्रेस

पीएम मोदी ने कहा कि आज भाजपा की सरकार की इसी नीति के खिलाफ पूरा विपक्ष एक हो गया है। सभी ने मिलकर एक संगठन बना लिया है। जिसको इंडिया नाम दिया है। उन्होंने कहा कि सभी भ्रष्टाचारियों की जननी कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ठीक से देश में 50 साल तक शासन करती तो देश में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी मजबूत नहीं होती। उन्होंने कहा कि वो भ्रष्टचारियों को सबक सिखाने और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...