PM Modi Uttarakhand: उत्तराखंड से दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीएम धामी ने दी ये दो सौगात

उत्तराखंडPM Modi Uttarakhand: उत्तराखंड से दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीएम...

Date:

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे थे। आज शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लिए वापस लौट गए। लेकिन दिल्ली लौटने के साथ वह उत्तराखंड की सबसे खास दो चीजें लेकर गए हैं। इन दोनों चीजों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम को भेंट की हैं। उत्तराखंड की दोनों ही चीजें देश-दुनिया में भी काफी प्रसिद्ध हैं। ये दोनों चीजे हैं बाल मिठाई और ब्रह्मकमल। अल्मोड़ा की बाल मिठाई और ब्रह्मकमल से सुसज्जित टोपी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की है। अल्मोड़ा की बाल मिठाई का जिक्र तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार कर चुके हैं। भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी और अल्मोड़ा के रहने वाले लक्ष्य सेन से पीएम मोदी ने बाल मिठाई खिलाने की फरमाइश की थी।

इन दोनों चीजों के प्रति पीएम मोदी का लगाव देखते हुए ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उत्तराखंड से लौटते हुए सुबह यह दोनों चीजें भेंट की हैं। अपने उत्तराखंड दौरे में पीएम मोदी ने उत्तराखंड को करीब 3400 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गौरीकुंड-केदारनाथ रोपवे और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे तथा माणा से माणा पास और जोशीमठ से मलारी डबल लेन सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। उसके बाद पीएम मोदी ने माणा में एक जनसभा को भी संबोधित किया था।

विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार जनसभा में पीएम ने कहा कि आधुनिक कनेक्टिविटी राष्ट्र रक्षा की गारंटी होती है। इसलिए बीते आठ सालों से हम इस दिशा में कदम उठाते जा रहे हैं। पीएम ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड खुद ही परिवर्तन की साक्षी बन गई है। डबल इंजन की सरकार बनने से पहले केदारनाथ में एक सीजन में अधिक से अधिक पांच लाख श्रद्धालु आते हैं। अब इस सीजन में 45 लाख श्रद्धालु आए हैं जो कि एक रिकार्ड है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...