Manipur violence: मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर जाएगा विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का प्रतिनिधिमंडल

नेशनलManipur violence: मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर जाएगा विपक्षी गठबंधन 'इंडिया'...

Date:

Manipur violence: मणिपुर में हो रही हिंसा पर संसद में मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ता जा रहा है। वहीं अब विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का पहला संयुक्त संसदीय प्रतिनिधिमंडल आज शनिवार को दो दिन के लिए मणिपुर हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल नेता अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में 20 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा का जमीनी स्थिति का प्रत्यक्ष मुआयना करने के साथ कैंपों में जाकर हिंसा के विस्थापित लोगों की मुश्किलों को जानेगा।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मणिपुर हिंसाग्रस्त इलाकों का शनिवार-रविवार को दौरा करेगा। अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से पहले मणिपुर की स्थिति से रूबरू होकर अपनी सिफारिशें संसद और सरकार को विपक्ष का ये प्रतिनिधिमंडल देगा। मणिपुर जाकर सब लोग सच्चाई का पता लगाएंगे। ये जानकारी गौरव गोगोई ने दी जो प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।

विपक्षी गठबंधन का संयुक्त संसदीय प्रतिनिधिमंडल आज शनिवार को दो दिन के लिए मणिपुर हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल नेता अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में 20 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल हिंसाग्रस्त इलाकों में वहां जमीनी स्थिति का मुआयना करने के साथ ही कैंपों में जाकर विस्थापित लोगों से बातचीत करेगा।

इसी के साथ ही संसद और सरकार को देगा अपनी रिपोर्ट देगा। विपक्षी प्रतिनिधिमंडल दौरे के बाद मणिपुर में हिंसा रोकने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अपनी सिफारिश सरकार को देगा। मणिपुर हिंसा पर मोदी सरकार की घेरेबंदी के लिए लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए गठबंधन इंडिया के प्रतिनिधिमंडल का मणिपुर दो दिवसीय दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है कि अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से पहले विपक्ष के पास अपने स्तर पर जमीनी स्थिति का आकलन होगा।

विपक्षी पार्टियों के ये सांसद करेंगे दौरा

अधीर रंजन के अलावा और जो सांसद मणिपुर हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे उनमें कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव, फूलो देवी नेताम, अनिल हेगड़े, जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ललन, द्रमुक की कनिमोझी और रवि कुमार, झामुमो की महुआ मांझी, आरएलडी के जयंत चौधरी, एनसीपी के मोहम्मद फैजल, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन और वीसीके के टी तिरुमावलवन, राजद के मनोज कुमार झा, माकपा के ए ए रहीम, भाकपा के संदोश कुमार, आइयूएमएल के मोहम्मद बशीर, सपा के जावेद अली खान, शिवसेना उद्धव गुट के अरविंद सावंत, आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता विपक्षी संसदीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में मणिपुर का दौरा करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...