BJP MP News: आदिवासी बुजुर्ग पर BJP MLA के PA ने किया पेशाब, CM शिवराज आग बबूला

नेशनलBJP MP News: आदिवासी बुजुर्ग पर BJP MLA के PA ने किया...

Date:

BJP MP News: मध्य प्रदेश में मानवता हुई है। भाजपा विधायक के पीए का आदिवासी बुजुर्ग पर पेशाब करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आग बबूला हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीड़ियो के मुताबिक एक व्यक्ति आदिवासी बुजुर्ग पर पेशाब कर रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना पर संज्ञान लेते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने और उस पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मध्यप्रदेश में एक व्यक्ति ने आदिवासी बुजुर्ग पर पेशाब कर दिया। ये घटना इस बात की बानगी है कि आदिवासी लोग आज भी प्रताड़ित हो रहे हैं। घटना इस बात की बानगी है। वायरल वीडियो, जो सोशल मीडिया पर है। यह वीडियो मानवता को शर्मशार करने वाली है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ने आदिवासी बुजुर्ग पर पेशाब कर दिया है।

वीडियो में जघन्य घटना को अंजाम देना वाला व्यक्ति भाजपा विधायक का पीए बताया जा रहा है। उसने बैठे हुए किसी गरीब-असहाय बुजुर्ग के ऊपर पेशाब कर दिया। वीडियो कब का है, कहां का है इसकी पुष्टि हुई है। पेशाब करने वाला युवक विधायक का प्रत‍िन‍िध‍ि बताया जा रहा है।
इस आरोपी को लेकर मध्यप्रदेश के जिला सीधी के BJP विधायक केदारनाथ शुक्ला के बेटे गुरुदत्त शरण शुक्ल का कहना है कि आरोपी भाजपा का पदाधिकारी नहीं है। इनसे पहले ही इस्तीफा ले लिया था।

वायरल वीडियो में आरोपी, ना मेरे सहयोगी हैं न वो प्रतिनिधि है। उसका किसी तरह से भाजपा से कोई संबंध नहीं है। भाजपा विधायक के बेेटे ने कहा कि वीडियो अभी उनके संज्ञान में आया है। घटना अमानवीय है। आरोपी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जानी चाहिए। Viral Video पर सीधी से BJP MLA केदार नाथ शुक्ला ने संज्ञान लिया है। इसी बीच घटना पर संज्ञान लेते हुए MP के CM शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी निंदा की है।

उन्होंने इस घटना की ट्वीट करते हुए कहा कि मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए लगाया जाए। आरोपी को लेकर मध्यप्रदेश के जिला सीधी के विधायक केदारनाथ शुक्ला के बेटे गुरुदत्त शरण शुक्ल ने कहा कि आरोपी भाजपा का पदाधिकारी नहीं है और इनसे पहले इस्तीफा ले लिया गया था। आरोपी का उनके विधायक पिता से कोई संबंध नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related