Violence: झारखंड और हरियाणा में हिंसा, जमकर आगजनी, पथराव और मारपीट

नेशनलViolence: झारखंड और हरियाणा में हिंसा, जमकर आगजनी, पथराव और मारपीट

Date:

नई दिल्ली। देश के झारखंड और हरियाणा में हिंसा भड़क गई है। जिसमें जमकर पथराव हुआ और मारपीट की गई। दोनों राज्यों में तनाव के मददेनजर पुलिस तैनात की गई है।

झारखंड के जमशेदपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। बताया जा रहा है कि एक धार्मिक झंडे के अपमान के बाद दो गुटों के बीच शास्त्रीनगर में हिंसक झड़क हो गई। उपद्रवियों ने जमकर पथराव किया साथ ही कई दुकानों और एक ऑटो-रिक्शा में आग लगा दी। बाद में स्थिती संभालने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की।

आंसू गैस के गोले दागे

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के अनुसार, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। जो लोग जमा हुए थे उन्हें घर भेज दिया है। साथ ही पूरे इलाके में जवानों को तैनात कर दिया गया है। वहीं अर्धसैनिक बलों ने आज सुबह इलाके में फ्लैग मार्च किया। तनाव को देखते हुए आंशिक रूप से मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

शांति भंग करने की कोशिश

पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी साजिश को विफल करने के लिए आम नागरिकों से सहयोग का अनुरोध किया। पुलिस ने बताया कि इलाके में शनिवार रात तब से ही तनाव व्याप्त है जब एक स्थानीय संगठन के सदस्यों ने रामनवमी के झंडे को अपवित्र पाया।

सोनीपत के गन्नौर में विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल पर हमला

सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र के गांव सांदल कलां में देर रात समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में घुसकर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमले में नौ लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, युवकों ने लाठी-डंडों से हमला किया है। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों के जमा होने पर हमलावर धमकी देकर भाग निकले।

घायलों को देर रात नागरिक अस्पताल, सोनीपत में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस को बताया कि रात को समुदाय विशेष के कई लोग गांव में स्थित धार्मिक स्थल पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के करीब 20 युवक उनके धार्मिक स्थल में घुस गए। उन्होंने अंदर आते ही लाठी-डंडे से हमला कर करना शुरू कर दिया। जिससे धार्मिक स्थल पर हंगामा मच गया। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। आरोप है कि धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ भी की गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related