लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मियों में स्किन में अलग-अलग बदलाव नजर आते है। किसी को रैशेज हो जाते हैं तो किसी को खुजली होने लगती है। ये सब ज्यादातर ड्राई स्किन के कारण होता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते है। इससे स्किन में निखार आएगा और वे मुलायम रहेगी।
चंदन पाउडर
चंदन पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, ये स्किन को ढीला होने से बचाता है और चेहरे पर झुर्रियां नहीं आने देता। गर्मी में इसका फेसपैक बेस्ट होता है। बस आप चंदन पाउडर लें उसमें गुलाब जल मिलाएं, पतला पेस्ट तैयार कर उसे स्किन पर लगा ले। आधे घंटे रुके फिर पानी से धो लें।
मुल्तानी मिट्टी और शहद
मुल्तानी मिट्टी और शहद ड्राई स्किन के लिए बेस्ट है। इन दोनों से बना पेस्ट चेहरे की हर समस्या को दूर करता है। आप बस 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच शहद को मिक्स करें। इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाए और 10 से 15 मिनट रुके। फिर पानी से धो लें।

नीम और हल्दी
नीम और हल्दी का इस्तेमाल कर रूखेपन को दूर किया जा सकता है। इन दोनों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते है। आप बस 10 नीम की पत्तियां उबालकर उनका पेस्ट बना लें। फिर 1 चम्मच हल्दी और नारियल तेल मिला ले। चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दे और फिर पानी से धो लें।
ध्यान रहे, इन फेसपैक को लगाने से पहले पैच टस्ट जरूर करे!
(Image/Pexels)

