नोएडा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुपरटेक के ट्विन टावर अपैक्स और सियान को ध्वस्त करने की ट्रायल प्रक्रिया शुरु की जाएगी। सुबह 9:00 बजे पुलिस की सुरक्षा में विस्फोटक पदार्थों को बिल्डिंग में दाखिल कराया जाएगा और ढाई बजे विस्फोट की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। इस विस्फोट पदार्थ को अंदर ले जाने के लिए सुबह 9:00 बजे पुलिस सुरक्षा शुरू हो जाएगी। जिसमें पुलिस की सुरक्षा में ही बारूद अंदर बिल्डिंग में दाखिल किया जायेगा। इसके साथ ही दो बजे इमरजेंसी असेंबली बना दी जाएगी। टावर के बेसमेंट के चार और चौथी मंजिल में एक फ्लोर में विस्फोट होगा। इसके लिए विस्फोट पदार्थ यानी बारूद का इस्तमाल ट्रायल के तौर पर किया जाएगा।
Read also: Uttarpradesh Politics News: मुलायम परिवार से निकलने वाली है सियासत की नई धार,नए मोड पर शिवपाल की राह
इस ट्रायल से कंपनी को अंदाजा लगाया जा सकेगा कि पूरी बिल्डिंग को गिराने में कितना विस्फोटक पदार्थ इस्तमाल किया जायेगा। सुरक्षा के लिए इस रास्ते को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है। कंपनी द्वारा यहां पर डेंजर ब्लास्टिंग एरिया का बोर्ड लगा दिया गया है। इस रास्ते से किसी को आने और जाने की इजाजत नहीं रहेगी। शाम 5:00 बजे तक इस प्रक्रिया को पूरा कर अपनाया जाएगा। इसके साथ ही आसपास रहने वाले सोसाइटी में लोगों को एडवाइजररी जारी की गई है कि वह विस्फोट के दौरान घरों से बाहर ना निकले।

