Lockdown की ओर बढ़ने लगा देश, 9 राज्यों में कोरोना के हालात बेकाबू

न्यूज़Lockdown की ओर बढ़ने लगा देश, 9 राज्यों में कोरोना के हालात...

Date:

नई दिल्ली। चौथी लहर की आशंका के बीच देश एक बार फिर से लॉकडाउन की ओर बढ़ने लगा है। नौ राज्यों में कोरोना से हालात बेकाबू हो गए हैं। 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण से 56 लोगों की जान चली गई। वहीं 1093 लोग और चपेट में आ गए हैं। नौ राज्यों के 36 जिलों को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। इन जिलों में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इन जिलों में पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से अधिक तक पहुंच गया है।

Read also: कोरोना वायरस पूरी तरह से समाप्त नहीं होगा: डब्ल्यूएचओ

इस समय कोरोना जांच कराने वाले हर 100 में से पांच या इससे अधिक लोग संक्रमित मिल रहे हैं। कोरोना की इस चौथी लहर के बीच अब लोगों को आशंका हो रही है कि देश फिर से लाकडाउन की ओर बढ़ रहा है। हालांकि राज्यों ने कोविड 19 की पाबंदियों को अमल में लाना शुरू कर दिया है। उप्र में गाजियाबाद और नोएडा में हालात खतरनाक हैं। यहां पर 10.61 प्रतिशत पाजिटिव दर है। वहीं दिल्ली में पाजिटिव दर 7.82 प्रतिशत है। 

हरियाणा के गुरुग्राम में पाजिटिव दर 11.07 प्रतिशत और फरीदाबाद में यह 7.19 प्रतिशत है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में प्रतिशत दर 6.82 है। इसके अलावा केरल के 14 जिलों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मिजोरम के आठ जिले कोरोना से प्रभावित हैं। मणिपुर के अलावा मेघालय और अरूणाचल प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण पैर पसार चुका है। हालांकि रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के वैज्ञानिक डॉ. रजनीकांत का कहना है कि लॉकडाउन  अंतिम विकल्प है। यह उस स्थिति के लिए है जबकि संक्रमण को नहीं रोका जा सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...