योगी सरकार की सख्ती : अब शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस निकालने से पहले देना होगा शपथ पत्र

न्यूज़योगी सरकार की सख्ती : अब शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस निकालने से...

Date:

लखनऊ। शोभायात्राओं को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा के बाद उप्र की योगी सरकार भी काफी गंभीर हो गई है। हालांकि राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रकार की शोभायात्राओं और धार्मिक जुलूस पर पाबंदी लगा दी थी। लेकिन अब एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में​ निर्देश जारी किए हैं।

Read also: यूपी के मज़दूर चाहिए तो योगी सरकार से लेनी होगी इजाज़त

इस मामले में आज गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की और फिर सख्त निर्देश दिए। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार के शोभायात्रा और धार्मिक जुलूस पर रोक लगी है। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा और धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के नहीं निकलने की जाएगी।

अनुमति लेने से पूर्व आयोजकों को शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था कायम रखने का शपथ पत्र देना होगा। इसके बाद ही अनुमति प्रदान की जाएगी। शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस में किसी प्रकार के शस्त्र प्रदर्शन नहीं होने चाहिए। माहौल खराब होने की स्थिति में हर प्रकार की जवाबदेही जिम्मेदारी आयोजन की होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनुमति से जहां माइक लगे हैं वहां माइक का प्रयोग हो सकेगा। यह सुनिश्चित होना चाहिए कि माइक की आवाज़ परिसर से बाहर नहीं आए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...