Uttarakhand News: बिजली खपत ने तोड़ दिया पांच साल पुराना रिकार्ड

न्यूज़Uttarakhand News: बिजली खपत ने तोड़ दिया पांच साल पुराना रिकार्ड

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में बिजली मांग ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस बार मार्च,अप्रैल के महीने में गर्मी के कारण बिजली की रिकॉर्ड डिमांड बढ़ी है। गर्मी बढ़ने के साथ ऊर्जा निगम भी अब मुसीबत में आ गया है। प्रतिदिन यूपीसीएल को 16 करोड़ रुपये बिजली खरीद पर खर्च करने पड़ रहे हैं।

Read also: मौसम फिर से मारेगा पलटी, हल्की बारिश से रूमानी होगी फिजा

पिछले पांच साल में इस वर्ष सबसे अधिक बिजली संकट देखने को मिला है। इसकी दो वजह बताई गई है। पहली पिछले पांच साल में वर्ष मार्च अप्रैल में सर्वाधिक बिजली की मांग बढ़ना और दूसरा गैस व कोयला आधारित बिजली के प्लांट बंद होने के कारण बाजार में बिजली किल्लत के चलते इसके दाम काफी बढ़े हैं। देश के नेशनल एक्सचेंज पर 12 रुपये प्रति यूनिट बिजली बेची जा रही है। इसके बावजूद उत्तराखंड सहित सभी राज्यों की बिजली की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। 

Read also: आसमान से बरस रही आग तापमान पहुँचा @ 41

पिछले पांच साल में बिजली के औसत मांग पर गौर करें तो स्थिति कुछ हद  तक साफ हो जाती है।

 वर्ष-               औसत मांग              बिजली उपलब्ध
2018-    32-34 मिलियन यूनिट       19-28 मिलियन यूनिट
2019-    33-37 मिलियन यूनिट       36-38 मिलियन यूनिट
2020-    17-19 मिलियन यूनिट        21-25 मिलियन यूनिट
2021-    32-38 मिलियन यूनिट      18-26 मिलियन यूनिट
2022-    39-42 मिलियन यूनिट       29-31 मिलियन यूनिट

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...