Weather Report: मौसम फिर से मारेगा पलटी, हल्की बारिश से रूमानी होगी फिजा

न्यूज़Weather Report: मौसम फिर से मारेगा पलटी, हल्की बारिश से रूमानी होगी...

Date:

देहरादून। बढती गर्मी के बीच एक बार फिर से मौसम रूमानी होने जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो तेज गर्मी के बीच अब हल्की बारिश से तापमान नीचे आएगा और मौसम फिर से सुहाना होगा। राजधानी ही नहीं पूरे उत्तराखंड में मौसम तेजी से पलटी मारेगा।

गर्मी के ऑरेंज और रेड अलर्ट के बीच अब एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जो कि आगामी दो दिन में तापमान में हल्की वृद्धि करेगा। उसके बाद उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने आगामी 13 अप्रैल को चमोली,उत्तरकाशी,  बागेश्वर,रुद्रप्रयाग,पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है।

Read also:किसानों ने फिर से लिया प्रण, अब MSP के मुद्दे पर देश भर में शुरू करेंगे ये अभियान

जबकि राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन उत्तराखंड के मैदानी इलाकों का मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में दो दिन के भीतर 2 — 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी। मैदानों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जाने की संभावना है। 

जबकि पहाड़ों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रहने का अनुमान है। तापमान वृद्धि से वनों में आग की घटनाओं में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग ने जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related