UP Accident News: भाजपा विधायक की स्कार्पियो ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, मौके पर मौत

न्यूज़UP Accident News: भाजपा विधायक की स्कार्पियो ने बाइक सवार युवकों को...

Date:

लखनऊ। लखीमपुर खीरी एक बार फिर से देर रात सुर्खियों में आ गया। इस बार भी भाजपा विधायक के कारण सुर्खियों में आया। देर रात एक तेज स्कार्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाजपा विधायक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और स्कार्पियो को सीज कर दिया। स्कार्पियो भाजपा विधायक योगेश वर्मा की है। जो कि विधायक की पत्नी नीलम वर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड है।

Read also: तेलंगाना में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

घटना देर रात लखीमपुर-बहराइच रोड की है। रामापुर के पास तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो ने रवि और उसके चचेरे भाई मनीष को कुचल दिया। जिस समय हादसा हुआ दोनों अपने घर जा रहे थे। तेज रफ्तार स्कार्पियो से कुचल जाने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवा मृतक थाना खीरी के गांव कीरतपुर के रहने वाले हैं। वह काम से रामापुर आए थे उसके बाद देर रात लौट रहे थे। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं इस मामले में भाजपा के सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक योगेश वर्मा से जब बातचीत की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल बंद पाया गया।

Read also: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: परिवार के छह सदस्यों समेत सात की मौत

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related