Today Share market open: लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 186 अंक गिरा, निफ्टी फिसला

नेशनलToday Share market open: लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 186 अंक...

Date:

Today Share market open: दो दिन तेजी के साथ खुलने वाला घरेलू शेयर बाजार आज बुधवार को लाल निशान पर खुला। आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स 186 अंक टूट गया। जबकि निफ्टी 19550 फिसल गया। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज 9 अगस्त बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दोनों प्रमुख इंडेक्स कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। आज सुबह 9.42 मिनट पर सेंसेक्स 260.60 अंकों की गिरावट के साथ 65,585.90 अंकों पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी में भी 58.30 अंकों की गिरावट दर्ज की और ये फिसल कर 19,512.55 पर कारोबार कर रहा था।

इंडेक्स कमजोरी के साथ बाजार में कारोबार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख इंडेक्स कमजोरी के साथ बाजार में कारोबार करते दिखाई दिए। सुबह 9.42 मिनट पर सेंसेक्स 260.60 अंकों की गिरावट के साथ 65,585.90 अंकों पर जबकि निफ्टी 58.30 अंकों की गिरावट के साथ 19,512.55 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

टीसीएस के शेयरों में बिकवाली

बाजार में आरआईएल और टीसीएस के शेयरों में बिकवाली के कारण काफी दबाव बढ़ा है। वहीं कोल इंडिया के शेयर दमदार नतीजों के साथ बढ़ोतरी दर्ज कर रहे हैं। बता दें दो दिनों की तेजी के साथ कल मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। वहीं आज निवेशकों को उम्मीद थी कि बाजार हरे निशान पर खुलेंगा। लेकिन बाजार में आज भी गिरावट जारी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...