IND vs WI: सूर्यकुमार-तिलक ने किया कमाल, भारत की एकतरफा जीत, सीरीज रोमांच बरकरार

इंटरनेशनलIND vs WI: सूर्यकुमार-तिलक ने किया कमाल, भारत की एकतरफा जीत, सीरीज...

Date:

IND vs WI: भारत और वेस्ट इंडीज सीरीज में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने मैच पलट दिया। हालांकि वह शतक से चूक गए, लेकिन अपने देश को जीत की दहलीज पर पहुंचाकर ही वापस लौटे। तिलक वर्मा अर्धशतक से चूके। भारत ने तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया। जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैच की सीरीज में वापसी की है। वेस्टइंडीज टीम को 2-1 के स्कोर के साथ सीरीज अपने नाम करने के लिए एक जीत की जरूरत है। यह सीरीज जीतने के लिए भारत को बाकी दोनों मैच जीतने होंगे।

इस मैच में वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी करते हुए पहले 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 159 रन बनाए। वेस्टइंडीज द्वारा बनाया गया ये स्कोर इस सीरीज का सबसे बड़ा स्कोर रहा। भारत ने सिर्फ 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 164 रन बनाए। भारत ने मैच आसानी से अपने नाम कर किया। भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 83 और तिलक वर्मा ने 49 रन बनाए हैं। जबकि कुलदीप यादव को तीन विकेट मिले। वेस्टइंडीज के लिए ब्रेंडन किंग ने 42 रन और पॉवेल ने 40 रन का योगदान दिया। अल्जारी जोशेफ ने दो विकेट लिए हैं।

वेस्टइंडीज पारी में अब तक क्या?

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरूआत धीमी लेकिन ठोस रही। शुरुआती दो ओवर में हार्दिक और अर्शदीप ने नौ रन दिए। इसके बाद किंग और मेयर्स ने powerplay over में 38 रन बनाए। अगले ओवर में West Indies का स्कोर 50 रन हो गया।
Meyers और किंग ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। मेयर्स ने 20 गेंद पर 25 रन बनाए।

फिर महंगा पड़ा 19वां ओवर

18 ओवर के बाद west indies score 131/5 था। 19वें ओवर में Arshdeep ने 17 रन दिए। rovman powell ने उनकी धुनाई की।
Mukesh Kumar के 20वें Over में 11 रन बने और West Indies पांच विकेट पर 159 रन बना पाई। यह स्कोर इस Series का बड़ा स्कोर रहा।

भारत की खराब शुरुआत

160 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। पहला टी20 मैच खेल रहे यशस्वी जायसवाल एक रन बनाकर पहले ओवर में आउट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार ने पहले ओवर की बची हुई दो गेंदों में 10 रन बनाए। अगले तीन ओवरों में सूर्या ने तेजी से रन बनाए। पारी के पांचवें ओवर में शुभमन गिल अल्जारी जोशेफ का शिकार बने। गिल खराब फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 11 गेंद में छह रन बनाए।

सूर्या ने पलटा मैच का पासा

गिल के आउट होने के बाद तिलक ने पहली दो गेंदों में चौके लगाए। सूर्या ने पावर प्ले के आखिरी ओवर में 17 रन बटोर लिए और पावरप्ले खत्म होने तक भारत का स्कोर 60/2 था। इसके बाद तिलक ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की। लेकिन सूर्यकुमार ने चारों तरफ शॉट लगाए। उन्होंने 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 100 रन पार पहुंच गया था। इसी के साथ टीम इंडिया की जीत तय हो गई। हालांकि, सूर्यकुमार 44 गेंद में 83 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी कर मैच पलट दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related