सॉउथम्पटन में भारत हुए newzealand के बीच खेले जा रहे ICC वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले फाइनल के दूसरे सेशन का खेल पूरा हो चुका है. 56वें ओवर में ही खराब रोशनी के कारण मैच रोक दिया गया है. टी-ब्रेक में कुछ ही वक्त बचा था और ऐसे में अंपायरों ने टी-ब्रेक का ऐलान कर दिया. भारत ने इस सेशन में 27.3 ओवरों में 51 रन बनाए और एक विकेट गंवाया. कप्तान विराट कोहली 35 और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे 13 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं. दोनों के बीच 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा, न्यूजीलैंड के सबसे असरदार गेंदबाज जैमीसन के ओवर की पहली ही गेंद ऑफ स्टंप के बाहर लंबी थी और आउट स्विंग हो रही थी. रोहित ने पहली बार गलती की और इस पर बल्ला अड़ा दिया. गेंद बैट से लगकर थर्ड स्लिप की ओर गई, जहां साउदी ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका.
भारत को दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा, मैच में पहली बार गेंदबाजी के लिए आए बाएं हाथ के गेंदबाज नील वैगनर ने शुभमन गिल का विकेट हासिल कर लिया है. वैगनर की गेंद ठीक ऑफ स्टंप की लाइन पर थी और एंगल बनाते हुए बाहर की ओर जा रही थी. गिल ने इसे फ्रंट फुट पर आकर डिफेंड किया, लेकिन बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के पास कैच गया. भारत ने सिर्फ 1 रन के अंदर दोनों ओपनरों के विकेट गंवा दिये हैं.
इससे पहले कीवी टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाज़ी करने को कहा. याद रहे कि पहले दिन का खेल पूरी तरह बारिश के कारण धुल चूका है.
भारत- शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मो.शमी, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा.
न्यूजीलैंड- टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, बीजे वाटलिंग, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जैमिसन, नील वेगनर, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट.

