नई दिल्ली। इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल के दाम Crude Oil Price in International Market में तेजी आई है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम Brent Crude Oil Price 75 डॉलर के पार पहुंच गए। वहीं डब्ल्यूटीआई की दरों WTI Crude Oil Price में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर देश के महानगरों में पेट्रोल—डीजल की कीमत Petrol Diesel Price Today में बदलाव नहीं आया है। 22 मई 2022 के के बाद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम Fuel Price में कोई बदलाव नहीं आया है।
अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल कीमत में तेजी बनी हुई है। रूस पर लगे प्राइस कैप के कारण तेल के उत्पादन में कमी आई है। जिसका असर इसकी कीमत पर पड़ रहा है। दूसरी ओर अमेरिका ने अपने रिजर्व को पूरा करने के लिए बाजार से तेल खरीदना शुरू किया है। इससे डिमांड अधिक और उत्पादक कम होने से इसकी कीमतों में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम में 1.70 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। दाम 78.52 डॉलर पर है। दूसरी ओर अमेरिकी क्रूड ऑयल डब्ल्यूटीआई के दाम 1.53 फीसदी तेजी के साथ 75.50 डॉलर प्रति बैरल है।
पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव नहीं
देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव नहीं आया है। 22 मई के बाद देश के महानगरों में पेट्रोल—डीजल का दाम नहीं बढ़ा है। जबकि कच्चे तेल की कीमत में 40 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आ चुकी है। आज 26 जनवरी को मुंबई में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार हैं। जबकि दिल्ली में 26 जनवरी को पेट्रोल की कीमत 96 रुपए प्रति लीटर से अधिक है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए प्रति लीटर व डीजल का भाव 94.27 रुपए प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल का दाम 102.63 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का भाव 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपए प्रति लीटर है।
लखनऊ में आज पेट्रोल का दाम 96.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर है।
नोएडा में पेट्रोल का भाव 96.79 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.96 रुपए प्रति लीटर है।
गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपए प्रति लीटर है।

