Udaipur Murder Case Live: मौन जुलूस में पथराव करढाबा जलाया धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त,सीएम गहलोत ने सौंपा 51 लाख का चेक

नेशनलUdaipur Murder Case Live: मौन जुलूस में पथराव करढाबा जलाया धार्मिक स्थल...

Date:

उदयपुर। उदयपुर में कटटरपंथियों के हाथों मारे गए कन्हैयालाल के घर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे। जहां पर उन्होंने परिवार से मुलाकात कर उनको सात्वना प्रदान की। सीएम गहलोत ने इस दौरान मृतक कन्हैयालाल के परिजनों को 51 लाख का चेक सौंपा। उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में आज सर्व समाज की ओर से निकाले गए मौन जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए। जुलूस टाऊन हॉल से कलेक्ट्रेट तक निकाला गया। इस दौरान दिल्लीगेट चौराहे के सामने कुछ युवकों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा।

Read also: Udaipur News Today: उदयपुर के दरिंदों ने खून से सनी तलवार और चेहरे पर मुस्कान का जारी किया वीडियो

मौन जुलूस में चल रहे लोगों के हाथ में तिरंगा और भगवा झंडा था। कई लोगों ने पोस्टर के जरिए आरोपियों को फांसी की मांग की। जुलूस के दौरान कुछ इलाकों में छुटपुट वारदातों की सूचना भी है। बताया जाता है कि एक ढाबे को आग लगा दी और धर्मस्थल को नुकसान पहुंचाया है। कई जगहों पर पथराव हुआ है। हिंदू संगठनों ने आज उदयपुर,जयपुर, कोटा, पाली, जैसलमेर, जालोर  सहित कई जिलों में बंद की घोषणा की थी। गुजरात रोडवेज ने अगले आदेश तक अपनी सभी बसें राजस्थान में नहीं भेजने का फैसला किया है।

Read also: Udaipur News Live Updates: उदयपुर में तलवार से धड़ अलग करने वाले रियाज के तार आईएसआईएस से जुड़े!

गुजरात ने डूंगरपुर के रतनपुर सीमा से राजस्थान में आने वाली अपनी रोडवेज की बसों को आखिरी बस स्टैंड शामलाजी में रोक दिया। वहीं बंद को लेकर मुस्लिमों समुदाय ने एकजुटता दिखाई है। एक ओर जहां हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान को व्यापारियों केा और उनके संगठन से समर्थन मांगा था। वहीं दूसरी ओर इस बंद को मुस्लिम समुदाय का भी समर्थन मिला है। जयपुर की चार दीवारी स्थित त्रिपोलिया,रामगंज बाजार,बड़ी चौपड़,छोटी चौपड़, पुरोहित जी का कटला सहित जयपुर के सभी बाजार बंद हैं। सुरक्षा के लिहाज से राजस्थान की राजधानी जयपुर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...