उदयपुर। उदयपुर में कटटरपंथियों के हाथों मारे गए कन्हैयालाल के घर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे। जहां पर उन्होंने परिवार से मुलाकात कर उनको सात्वना प्रदान की। सीएम गहलोत ने इस दौरान मृतक कन्हैयालाल के परिजनों को 51 लाख का चेक सौंपा। उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में आज सर्व समाज की ओर से निकाले गए मौन जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए। जुलूस टाऊन हॉल से कलेक्ट्रेट तक निकाला गया। इस दौरान दिल्लीगेट चौराहे के सामने कुछ युवकों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा।
Read also: Udaipur News Today: उदयपुर के दरिंदों ने खून से सनी तलवार और चेहरे पर मुस्कान का जारी किया वीडियो
मौन जुलूस में चल रहे लोगों के हाथ में तिरंगा और भगवा झंडा था। कई लोगों ने पोस्टर के जरिए आरोपियों को फांसी की मांग की। जुलूस के दौरान कुछ इलाकों में छुटपुट वारदातों की सूचना भी है। बताया जाता है कि एक ढाबे को आग लगा दी और धर्मस्थल को नुकसान पहुंचाया है। कई जगहों पर पथराव हुआ है। हिंदू संगठनों ने आज उदयपुर,जयपुर, कोटा, पाली, जैसलमेर, जालोर सहित कई जिलों में बंद की घोषणा की थी। गुजरात रोडवेज ने अगले आदेश तक अपनी सभी बसें राजस्थान में नहीं भेजने का फैसला किया है।
Read also: Udaipur News Live Updates: उदयपुर में तलवार से धड़ अलग करने वाले रियाज के तार आईएसआईएस से जुड़े!
गुजरात ने डूंगरपुर के रतनपुर सीमा से राजस्थान में आने वाली अपनी रोडवेज की बसों को आखिरी बस स्टैंड शामलाजी में रोक दिया। वहीं बंद को लेकर मुस्लिमों समुदाय ने एकजुटता दिखाई है। एक ओर जहां हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान को व्यापारियों केा और उनके संगठन से समर्थन मांगा था। वहीं दूसरी ओर इस बंद को मुस्लिम समुदाय का भी समर्थन मिला है। जयपुर की चार दीवारी स्थित त्रिपोलिया,रामगंज बाजार,बड़ी चौपड़,छोटी चौपड़, पुरोहित जी का कटला सहित जयपुर के सभी बाजार बंद हैं। सुरक्षा के लिहाज से राजस्थान की राजधानी जयपुर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।
