मुरादाबाद: बस-डीसीएम की टक्कर में पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशमुरादाबाद: बस-डीसीएम की टक्कर में पांच लोगों की मौत

Date:


मुरादाबाद: बस-डीसीएम की टक्कर में पांच लोगों की मौत

मुरादाबाद : दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर मुरादाबाद के समीप सोमवार तड़के एक डबल डेकर बस और एक डीसीएम ट्रक के बीच भीषण भिड़त हुई। पुलिस का कहना है कि इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान गई है। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है। बताया जाता है कि बस ने पीछे से डीसीएम को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मुरादाबाद शहर के एसपी अमित आनंद ने बताया कि दिल्ली को रामपुर से जोड़ने वाले राजमार्ग पर यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में अब तक पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घायलों को मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। बताया जाता है कि बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे जबकि डीसीएम में भी करीब दो दर्जन लोग सवार थे। हादसे की यह घटना मुरादाबाद के पकबाडा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है।

सड़क हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से घायल लोगों के उपचार पर नजर रखने के लिए कहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...