बसपा नहीं लड़ेगी जिला पंचायत चुनाव, मायावती ने बताया समय की बर्बादी

उत्तराखंडबसपा नहीं लड़ेगी जिला पंचायत चुनाव, मायावती ने बताया समय की बर्बादी

Date:


बसपा नहीं लड़ेगी जिला पंचायत चुनाव, मायावती ने बताया समय की बर्बादी

लखनऊ : बसपा सुप्रीमों मायावती ने आज एक बड़ा ऐलान किया कि उनकी पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ेगी और वह इस चुनाव में अपना समय नहीं बर्बाद करेंगी। उन्होंने साफ़ किया कि बसपा का पूरा जोर विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर है, हालांकि उन्होंने जिला पंचायत चुनाव के बारे में बात करते हुए कहा की इसमें बेईमानी हुई है।

बसपा के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ने के बावजूद उनका कहना है कि, ये सभी लोग BSP सरकार बनने पर उनके साथ आ जाएंगे, उन्होंने यह भी कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष सत्ता के साथ जाते हैं।

मीडिया और विपक्ष पर हमला बोलते हुए बसपा सुप्रीमों मायावती ने कहा कि, मीडिया के माध्यम से उनके कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा रहा है और विरोधी अफवाह फैला रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सन्देश दिया कि, ‘विरोधी की साजिश से कार्यकर्ता सावधान रहें और विधानसभा चुनाव की तैयारी करें, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, ‘बीएसपी को कम नहीं आंकना चाहिए’

मायावती ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि बीजेपी सरकार वही गलती कर रही है जो समाजवादी पार्टी की सरकार ने किया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कामकाज का तरीका सपा जैसा ही है। बसपा प्रमुख ने कहा कि इसी गलती की वजह से उन्होंने 1995 में सपा से अलग होने का फैसला किया था.

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मायावती ने साफ़ कहा कि उनकी पार्टी इस चुनाव में कोई गठबंधन नहीं करेगी और बीएसपी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी और जीतेगी। मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि, यूपी में अगली सरकार बीएसपी की बनेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related