Monkeypox के मामले 70 हजार के पार,WHO की दुनिया के देशों को चेतावनी

हेल्थMonkeypox के मामले 70 हजार के पार,WHO की दुनिया के देशों को...

Date:

नई दिल्ली। मंकीपॉक्स (Monkeypoxके मामलों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार,वैश्विक स्तर पर अब मंकीपॉक्स मामलों की संख्या 70 हजार पार पहुंच गई है। इसी के साथ WHO ने पूरी दुनिया को चेतावनी दी है कि आने वाला समय दुनिया के देशों के लिए काफी मुश्किलों वाला है। इसलिए लोगों को मंकी पॉक्स के मामलों में गिरावट दिखने के बाद एहतियात बरतना बंद नहीं करना चाहिए।

WHO ने कहा कि पिछले सप्ताह जिन देशों में मंकीपॉक्स के मामलों में बढ़ोतरी आई है। उनमें अमेरिकी महाद्वीप के देश भी शामिल है। WHO प्रमुख टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस ने चेतावनी दी है कि वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स के केसों में भले कमी दर्ज की गई हो। लेकिन इस महामारी का सबसे खतरनाक समय अब शुरू हो सकता है।

उन्होंने बताया कि दुनियाभर में इस समय मंकीपॉक्स के मामले तेजी से घट भी रहे हैं, वहीं अभी 21 देश ऐसे हैं, जहां पर पिछले एक सप्ताह के भीतर मंकीपॉक्स के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई। खासकर अमेरिकी महाद्वीप में स्थित देशों में। जहां कुल केसों में से 90 प्रतिशत मामले यहीं मिले हैं।

गेब्रेहेसस ने कहा, मंकीपॉक्स के मामलों में गिरावट का समय सबसे खतरनाक हो सकता है। क्योंकि इस दौरान लोग सोचते हैं कि संकट टल गया। इस कारण से लापरवाही बरतनी शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के साथ निगरानी व्यवस्था को बेहतर करने का काम कर रहा है।

उन्होंने सूडान और इथियोपिया से लगती सीमा के पास रिफ्यूजी कैंप में मंकीपॉक्स से पैदा हुई स्थिति पर चिंता जाहिर की है। WHO प्रमुख के अनुसार,कोरोना वायरस की तरह मंकीपॉक्स अभी चिंता का विषय बना हुआ है यह संगठन इससे निपटने के लिए लगातार पूरी दुनिया को आगाह करता रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related