राजस्थान में मोदी ने दी हनुमान चालीसा पढ़ने और रामनवमी मनाने की गारंटी

नेशनलराजस्थान में मोदी ने दी हनुमान चालीसा पढ़ने और रामनवमी मनाने की...

Date:

टोंक-सवाई माधोपुर में आज प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को चैन से हनुमान चालीसा गाने और रामनवमी मनाने की गारंटी दी. प्रधानमंत्री ने लोगों को एकजुट होने का सन्देश देते हुए कहा कि एकजुटता ही राजस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि इस बात को हमेशा याद रखिएगा, जब-जब हम बंटे हैं, तब-तब देश के दुश्मनों ने फायदा उठाया है। आज भी राजस्थान को बांटने की पूरी कोशिशें हो रही है इसलिए राजस्थान को सावधान रहने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान के भाई-बहन तो कुछ महीने पहले ही कांग्रेस के पंजे से मुक्त हुए हैं। राजस्थान के लोग कभी भी भूल नहीं सकते की सत्ता में रहते हुए उसने कितने ज़ख्म दिए । महिलाओं पर अत्याचार के मामले में कांग्रेस ने राजस्थान को नंबर 1 बना दिया था और दुर्भाग्य देखिए कि कांग्रेस के लोग विधानसभा में इसे राजस्थान की पहचान बता रहे है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो जाता है। कुछ दिन पहले कर्नाटक में एक छोटे दुकानदार को केवल इसलिए बुरी तरह से पीटा गया क्योंकि वो अपनी दुकान में बैठे-बैठे हनुमान चालीसा सुन रहा था। कांग्रेस ने राजस्थान में रामनवमी पर प्रतिबंध लगा दिया था। शोभायात्रा पर पत्थरबाजी करने वालों को सरकारी संरक्षण दिया था। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस ने मालपुरा, करौली, टोंक और जोधपुर को दंगों की आग में झोंक दिया था।

प्रधानमंत्री ने कहा की कांग्रेस वोटबैंक पॉलिटिक्स के दलदल में इतना धंसी हुई है कि उसे बाबा साहेब के संविधान की भी परवाह नहीं है। उसने अपने मेनिफेस्टो में लिखा है कि आपकी संपत्ति का सर्वे करेंगे, हमारी माताओं-बहनों के पास जो मंगलसूत्र होता है उसका सर्वे करेंगे। उनके एक नेता ने तो यहां तक कहा कि एक्स रे किया जाएगा। मेरी इस बात से कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम को इतनी मिर्ची लगी है कि वो हर तरफ मुझे गालियां देने में जुटे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...