MLA Rajpal Balian : रालोद ने राजपाल बालियान को विधानमंडल दल का नेता नियुक्त

फीचर्डMLA Rajpal Balian : रालोद ने राजपाल बालियान को विधानमंडल दल का...

Date:


MLA Rajpal Balian : रालोद ने राजपाल बालियान को विधानमंडल दल का नेता नियुक्त

मेरठ। रालोद ने विधायक राजपाल बालियान (MLA Rajpal Balian) को विधानमंडल दल का नेता नियुक्त किया है। राजपाल बालियान जिला मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना सीट से विधायक बने हैं। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने विधायक राजपाल बालियान को उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधानमंडल दल का नेता नियुक्त किया।

Read also: रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जयंत चौधरी पर लगाया पैसे लेकर टिकट देने का आरोप

लखनऊ में गत 26 मार्च को रालोद कार्यालय में हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष चौधरी जयंत ने भाग लिया था। चौधरी जयंत ने इस बैठक की अध्यक्षता की थी। बैठक में पार्टी के सभी आठों विधायक शामिल हुए थे। बैठक में विधानमंडल दल नेता और अन्य पदाें पर नियुक्ति के लिए फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत पर छोड़ दिया था। इसी को ध्यान में रखते हुए चौधरी जयंत ने राजपाल बालियान को विधानमंडल दल का नेता नियुक्त किया। उन्होंने बकायदा इसकी घोषणा की है।

Read also: रालोद अध्यक्ष Jayant Chaudhary का बड़ा फैसला,सभी फ्रंटल संगठनों को किया भंग

इसके अलावा मेरठ सिवालखास के पार्टी विधायक गुलाम मोहम्मद को विधानमंडल दल का उपनेता बनाया है। बागपत छपरौली विधानसभा विधायक अजय कुमार को विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक पद पर नियुक्त किया है। शामली जिले के थानाभवन विधायक मोहम्मद अशरफ अली उप सचेतक की भूमिका में रहेंगे। जबकि हाथरस की सादाबाद विधानसभा के विधायक प्रदीप गुड्डू को विधानमंडल दल का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...