UP Breaking News: अखिलेश ने लगाया भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप

न्यूज़UP Breaking News: अखिलेश ने लगाया भाजपा पर समाज को बांटने का...

Date:


UP Breaking News: अखिलेश ने लगाया भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप

लखनऊ। चुनाव में मिली हार के बाद कुछ दिन चुप रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) अब धीरे—धीरे अपने तेवर में आ रहे हैं। आज उन्होंने सत्ताधारी भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है। भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। भाजपा सरकार छल कपट के रास्ते पर चलने की आदी हो चुकी है। भाजपा ने हमेशा समाज को जातिपात और धर्म में बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी छल-बल और नफरत की रणनीति से देश और समाज में नफरत पैदा कर रही है। समाजवादी पार्टी केा देश और समाज को बचाना है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अति पिछड़े एवं तैलिक समाज के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनको पूर्ण सहयोग और समर्थन देने की बात कही। अखिलेश यादव ने दोनों समाज के लोगों को विश्वास दिलाया कि वे सामाजिक न्याय दिलाने के संघर्ष को परिणाम तक पहुंचाएंगे।

Read also: यूपी विधानसभा में मिले योगी-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा केंद्र और प्रदेश पर एकाधिकार चाहती है। उसके कार्यकाल में धनकुबेरों के हाथों में ही पूंजी रही। भाजपा और उसके नेता झूठ को ताकत मानते हैं। भाजपा राज में कालाधन अर्थव्यवस्था चल रही है। भाजपा सरकार आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रही है। समाजवादी पार्टी ये होने नहीं देगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा देश के संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर उन पर अपना कब्जा चाहती है। देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। रिफाइ्रंउ के नाम पर नकली धंधा चल रहा है। कई तेल कारोबारियों का धंधा चौपट कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...