UP Live News Updates: भाजपा एमएलसी बेटे से व्यापारी नेता ने की थी लाखों की लूट,हुआ खुलासा

न्यूज़UP Live News Updates: भाजपा एमएलसी बेटे से व्यापारी नेता ने की...

Date:


UP Live News Updates: भाजपा एमएलसी बेटे से व्यापारी नेता ने की थी लाखों की लूट,हुआ खुलासा

गाजियाबाद। जिले में दिसंबर 2021 में भाजपा एमएलसी के बेटे के साथ हुई लूट और मारपीट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। भाजपा एमएलसी बेटे के साथ लूट और मारपीट एक व्यापारी नेता ने की थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तुराब नगर निवासी व्यापारी नेता प्रमोद उर्फ राजू छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। व्यापारी नेता की गिरफ्तारी होने पर थाने में व्यापारी एकत्र हुए और खूब हंगामा किया। व्यापारियों ने एमएलसी मुर्दाबाद के नारे लगाए। व्यापारियों का हंगामा और मामला बढ़ता देख आरोपी व्यापारी नेता को सिहानी गेट थाने भेज दिया गया। लेकिन व्यापारियों और आरोपी के परिजनों ने सिहानी गेट थाने पर भी हंगामा कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों ने एमएलसी मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोप साबित होने पर व्यापारी नेता राजू को गिरफ्तार किया।

Read also: UP Live News Updates: प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही 11 दिन में 9 मुठभेड़ में 12 अपराधी पुलिस की गोली का शिकार

भाजपा एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा के बेटे अविनाश शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 दिसंबर की शाम केा वह कार से रमतेराम रोड से निकल रहे थे। इसी दौरान सामने से सियाज कार में राजू छाबड़ा आया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह वीडियो बनाने लगे तो तुराबनगर निवासी सुभाष छाबड़ा के साथ आए अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। आरोपी उनकी कार क्षतिग्रस्त कर 5 लाख रुपये और सोने की चेन लूट ले गए। पुलिस ने राजू छाबड़ा व अन्य लोगों के खिलाफ लूट और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...