Manipur violence: मुख्यमंत्री आवास पर हमले की कोशिश, इंफाल में रात भर हिंसा जारी

नेशनलManipur violence: मुख्यमंत्री आवास पर हमले की कोशिश, इंफाल में रात भर...

Date:

Manipur violence: मणिपुर के इंफाल में रात भड़की हिंसा पर आज सुबह किसी तरह से सुरक्षाबलों ने काबू पाया है। इंफाल पूरी रात हिंसा की आग में जलता रहा। कई जगह उपद्रवियों ने आगजनी की। उपप्रवियों ने मुख्यमंत्री आवास पर हमला बोल दिया। हालांकि सुरक्षा बलों ने इस दौरान आंसू गैंस के गोले दागे और उपद्रवियों पर रबर की बुलेट दागी। तनाव के बीच आज कर्फ्यू में ढील दी गई है। इंफाल में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल मौजूद हैं। भीड़ ने गुरुवार रात मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर हमला करने की कोशिश की थी। हालांकि, सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उपद्रवियों को वहां से खदेड़ दिया।

मणिपुर के इंफाल में रात हिंसा भड़क गई। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के पैतृक आवास पर हमला करने का प्रयास के साथ ही रात भर हिंसक झड़पें होती रही। हालांकि, शुक्रवार सुबह स्थिति काफी हद तक शांत रही। लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

कर्फ्यू में ढील दी गई

अधिकारियों ने आवश्यक वस्तुएं और दवाएं खरीदने के लिए कर्फ्यू में ढील दी है। इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में सुबह पांच बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी है। हालांकि, यह छूट किसी सभा या बड़े पैमाने पर लोगों की आवाजाही या धरना प्रदर्शन पर लागू नहीं होगी।
इंफाल घाटी में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल मौजूद हैं। इसके बावजूद भीड़ ने कई स्थानों पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़कर उपद्रवियों को वहां से हटा दिया। अधिकारी ने बताया कि इंफाल के हेंगांग इलाके में मुख्यमंत्री आवास पर हमला करने का प्रयास किया गया है। हालांकि, सुरक्षा बलों ने भीड़ को करीब 100-150 मीटर की दूरी पर रोक दिया।

रात भर हिंसक झड़पें

सूत्रों ने बताया कि इंफाल में विभिन्न स्थानों पर रात में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें होती रही है। इसमें कई लोग घायल हो गए। इंफाल पूर्व के हट्टा मिनुथोंग में दो छात्रों की हत्या के लिए न्याय की मांग को लेकर निकाली गई रैली उस समय हिंसक हो गई जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। सूत्रों ने बताया कि घटना में कई लोग घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इंफाल के चेकोन में ड़ ने एक घर में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने बाद में आग पर काबू पा लिया। वहीं, वांगखेई, खुरई और कोंगबा में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए और सुरक्षा बलों को रोकने के लिए लोहे के पाइपों से सड़कों को अवरुद्ध कर दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related