Girl Muder Delhi: नाबालिग हिंदू लड़की पर चाकू से किए 21 वार, फिर पत्थर से कुचलकर हत्या

नेशनलGirl Muder Delhi: नाबालिग हिंदू लड़की पर चाकू से किए 21 वार,...

Date:

Girl Muder Delhi दिल्ली में एक नाबालिग हिंदू लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारोपी युवक ने नाबालिग लड़की को कहासुनी होने पर गली में रोका और इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हत्यारोपी ने एक के बाद चाकू से 21 वार किए।
राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना से सनसनी मच गई है। घटना राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके की है। जहां पर एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू से वार के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी थाना इलाके में वारदात हुई है। हत्यारेापी युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि आरोपी साहिल और लड़की के बीच पहले कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपी साहिल ने लड़की को गली में रोक लिया। कुछ ही सेकंड बाद आरोपी साहिल लड़की पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करता चला जाता है।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ​जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी लड़की को चाकू से लगातार गोद रहा है। गली में लोग आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन किसी की हिम्मत बीच बचाव करने की नहीं हुई। हत्यारोपी साहिल लगातार चाकू से हमला करता रहा। इसके बाद उसने कई बार लड़की को पत्थर से कुचला। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल लड़की को अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी मौत हो गई।

मुखबिर ने बीट स्टाफ को नाबालिग लड़की की हत्या की जानकारी दी। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पड़ताल में नाबालिग लड़की की पहचान 16 साल की साक्षी के रूप में की है। मृतका ई-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की पुत्री थी।

पुलिस के मुताबिक, साहिल और साक्षी के बीच संबंध थे। लेकिन रविवार को दोनों में विवाद हो गया था। जब साक्षी सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी। इसी दौरान साहिल ने उसे गली में रोक लिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई।

इसके बाद आरोपी साहिल ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। जब इतने में उसका मन नहीं भरा तो आरोपी ने उस पर पत्थर उठाकर मारा। साक्षी के पिता की तहरीर पर थाना शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी साहिल अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...